नवादा :- शराब की बड़ी खेप के साथ गोविंदपुर से दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार शराब अधिनियम के तहत दोनों को भेजा गया जेल |

राकेश कुमार चंदन नवादा !

नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से आज गुरुवार कि सुबह स्थानीय पुलिस एएसआई निरंजन कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वाहन BR-28-L-0113 पर लदे भारी मात्रा में शराब बरामद कर चालक व एक अन्य को गिरफ्तार कर थाने लाया गया | एसआई सतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिला था कि सतगावां नासरगंज से शराब लोड कर गोविंदपुर के रास्ते ले जाया जा रहा है सुचना के आधार पर एएसआई निरंजन कुमार को गोविंदपुर चौक पर तैनात किया गया जिसमें वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वाहन से शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया है जिसमें किंगफिशर बियर 500ML का 30 कार्टून में 720 पीस तथा इंपिरियल ब्लू का 375ml का 24 पीस और 750ML का 12 पीस विदेशी शराब बरामद किया गया है | कारोबारी प्रवीण सिंह तथा चालक मोहम्मद अब्बास गांव दाऊद नगर विदुर पुर जिला वैशाली को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है | पूछताछ के दौरान चालक मोहम्मद अब्बास ने बताया कि हमें एक टीप का ₹3000/ मिलता है उन्होंने बताया कि नासरगंज से लेकर वैशाली जाना था एसआई सतीश कुमार ने बताया कि शराब कारोबारी तथा चालक व वाहन पर शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *