लाॅकडान में सबसे ज्यादा समस्या है तो वो गरिबों की पेट की आग है।

नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट–

गरीबों की सबसे बड़ी समस्या पेट की आग होती है लेकिन लॉकडाउन के बाद जब इन गरीबों की पेट की आग कुछ खाने का जरिया भी अगर खत्म हो जाए तो भला इन गरीबों के ऊपर भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है।क्योंकि लॉक डाउन के दौरान रोज कमाकर खाने वाले गरीब परिवारों को काम नही मिलने के कारण भुखमरी पैदा हो गयी है। हालांकि अब सरकार के द्वारा भी लगातार गरीबों की पेट की आग बुझाने के लिए हर मुकम्मल व्यवस्था कर रही है। इसी कड़ी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अविनाश मुखिया व राजद नेता देवीलाल यादव के द्वारा आज लॉक डाउन के बाद लगातार प्रत्येक दिन रोजाना 600 गरीबों के परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण कर रहे हैं। बीजेपी नेता अविनाश मुखिया ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के द्वारा निर्देशित किया गया है कि कोई भी गरीब इस लोकडाउन में 1 दिन भी भूखा नहीं सोए। यही कारण है कि लॉक डाउन के बाद लगातार बीजेपी नेता व राजद नेता देवीलाल यादव के द्वारा गरीबों की पेट की आग बुझाने के लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था कर रहे हैं। प्रत्येक दिन 600 महादलित परिवारों के परिवारों को खाद्य सामग्री देने की व्यवस्था कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *