बिहार सरिफ के बजार समिति प्रांगण के किनारे बने फल गोदाम में आग लग गई

नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-

लहेरीथाना क्षेत्र इलाके के बाजार समिति प्रांगण के किनारे बने फल गोदाम में आग लग गई।यह आग देखते ही देखते एक दुकान से दूसरी दुकान में भी लग गई और देखते ही देखते करीब आधा दर्जन से अधिक दुकानों में यह आग पूरी तरह से लग गई। घटना की सूचना मिलते ही कई दमकल वाहन व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर किसी तरह से काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से और फायर ब्रिगेड की मदद से इस भीषण आग पर काबू पाया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिजली की चिंगारी से आग एक दुकान में लगी और देखते ही देखते यह आग कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसमें लाखो रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। वही मौके पर मौजूद अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नुकसान का आकलन अभी नहीं किया गया है।पूर्व में भी इसी इलाके में भीषण आग लगी थी उसमें भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *