क्रेडाई ने लॉन्च किया ‘क्रेडाई आवास’ ऐप, घर खरीदने को बढ़ावा देने के लिए अनूठा मंच

  • आवास ऐप / पोर्टल घर खरीदारों और डेवलपर्स को सीधे जुड़ने की सुविधा प्रदान करता है
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घर खरीदारों के लिए ऐप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है

 

नई दिल्लीप्राइवेट रियल एस्टेट डेवलपर्स की शीर्ष संस्था क्रेडाई ने घर खरीदारों द्वारा आवासीय संपत्तियों की खरीद आसान करने के लिए क्रेडाई आवास ऐपलॉन्च किया है। इस पहल के जरिए, क्रेडाई का उद्देश्य संभावित घर खरीदारों को एक विश्वसनीय मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी पसंदीदा परियोजनाओं को पहचानें और डेवलपर्स से सीधे संपर्क कर सकें। ऐप को ऐप्पल ऐप स्टोर और प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और इसका उपयोग राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों खरीदारों द्वारा किया जा सकता है।

 

इस ऐप को परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन, विधि, मंत्री, छत्‍तीसगढ़ मोहम्मद अकबर सहित छत्तीसगढ़ रेरा के प्रमुख श्री विवेक ढांड द्वारा लॉन्च किया गया। इस पहल की घोषणा माननीय आवास एवं शहरी मामलों के लिए राज्‍य मंत्री, श्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा, लखनऊ में 4 नवंबर, 2019 को आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रेरा कॉन्क्ले के दौरान की गई थी।

 

आवास ऐप क्रेडाई सदस्यों के लिए एक विशिष्‍ट मंच है,  जो 220 शहरों की परियोजनाओं को प्रदर्शित करेगा और इसमें 20000 क्रेडाई डेवलपर्स की राष्ट्रव्यापी भागीदारी देखने को मिलेगी। यह खरीदारों के लिए डेवलपर्स से जुड़ने और संपत्तियों का सर्वेक्षण करने के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन होगा।

 

क्रेडाई आवास ऐप एवं पोर्टल के फायदे:

  • घर खरीदने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए भारत सरकार के प्रयासों का समर्थन करता है
  • घर खरीदारों को क्रेडाई के विश्वसनीय डेवलपर सदस्यों के साथ एक सामान्य मंच पर लाकर उनके हितों का खयाल रखना, जिससे बिचौलियों से बचा जा सकता है और लेनदेन में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होती है।
  • डेवलपर्स और घर खरीदारों के बीच भरोसे को बेहतर बनाना।
  • रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक पारदर्शी ईकोसिस्टम स्थापित करने में मदद करने के लिए, एक ही मंच पर खरीदारों, डेवेलपर्स, रेरा सदस्यों, और बिल्डरों और फाइनेंसरों जैसे सभी हितधारकों के बीच जागरुकता और जानकारी फैलाने में मदद करना।

 

क्रेडाई के अध्यक्ष,  जक्‍सय शाह ने कहा, रियल्टी क्षेत्र टेक्नोलॉजी को अपनाने से अधिक विनियमित और कुशल बन गया है। क्रेडाई द्वारा आवास ऐप की पेशकश टेक्नोलॉजी का ताकत का लाभ उठाकर डेवलपर्स और घर खरीदारों के बीच पारदर्शिता लाने और विश्वास बढ़ाने की कई पहलों में से एक है। यह एक अनुभवजन्‍य और संवादपरक मंच होगा जहाँ खरीदार अब संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी देख पाएंगे जो उन्हें पूरी समझदारी के साथ निर्णय लेने की अनुमति देगा, जिससे उन्‍हें घर खरीदने का सहज अनुभव होगा। एप्लिकेशन डेवलपर्स को अपने तैयार प्रोजेक्ट्स को तेजी से बेचने में मदद करेगा और बड़े पैमाने पर घर खरीदारों के सेंटीमेंट में सुधार करेगा। क्रेडाई तकनीकी प्रगति को अपनाकर भारतीय रियल्टी के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

 

क्रेडाई (राष्ट्रीय) के अध्यक्ष, सतीश मागर ने इस अवसर पर कहा, हम क्रेडाई है तो भरोसा है की प्रतिबद्धता के साथ क्रेडाई के आवास ऐप लॉन्च करने की घोषणा करते हुए खुश हैं। रियल एस्टेट सेक्टर विकसित हो रहा है, ऐसे में इस मोबाइल ऐप से सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ाने और डेवलपर्स और घर खरीदारों के बीच विश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह मंच इस प्रक्रिया में किसी भी अस्पष्टता के बिना भारत और विदेशों में खरीदारों को अपनी पसंदीदा परियोजनाओं और डेवलपर्स की पहचान करने में सक्षम बनाएगा। ”

 

मागर ने यह भी बताया,  “क्रेडाई भारतीय रियल एस्‍टेट क्षेत्र के विकास के लिए अथक रूप से काम कर रहा है और उद्योग में एक परिवर्तनकारी और गतिशील विकास के चरण की शुरुआत करने के लिए ऐप एक मजबूत नींव की स्थापना में सहायक होगा। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, सेक्‍टर में उल्‍लेखनीय बदलाव लाने के लिए हम तकनीक का इस्‍तेमाल करना जारी रखेंगे।”

 

क्रेडाई आवास ऐप पर रजिस्टर करने के लिए लॉग इन या साइन अप करें (वेब पोर्टल एंड मोबाइल ऐप) https://www.credaiawaas.co.in

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *