नालंदा- बिहार में क्या हो रहा शिक्षकों के साथ दशवे दिन भी हड़ताल पर शिक्षक

नालंदा से सिपुल सिंह की रिपोर्ट (9507113732)- दशमे दिन भी नालंदा जिले के प्रारंभिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक के हड़ताली शिक्षकों के द्वारा जिले के सभी प्रखंड के बी आर सी पर धरना दिया गया। इसी कड़ी में रहुई प्रखंड के बीआरसी में हड़ताली शिक्षकों शिक्षिकाओं द्वारा यज्ञ व हवन करके माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं शिक्षा मंत्रीमंडल श्री कृष्णनंदन वर्मा जी के नाम पर यज्ञ आहूति देकर ईश्वर से दोनों को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना किया गया। मौके पर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति नालंदा इकाई के जिला संयोजक राणा रणजीत कुमार, अध्यक्ष मंडल सदस्य संजीत कुमार शर्मा, रौशन कुमार, सुनीता सिन्हा प्रकाश चंद भारती ,नवल किशोर शर्मा, कुमार अमिताभ, प्रियरंजन आदि ने एक स्वर में कहा कि सूबे के मुखिया ने ही सूबे बिहार के शिक्षकों का दमन शोषण कर हड़ताल जैसे आंदोलन में झोंकने का काम किया है। नेताओं ने कहा कि हड़ताली शिक्षकों द्वारा कल दिनांक 27/2/2020 को ग्यारह बजे से पू० से जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय पर परिवार सहित एकदिवसीय धरना अपने वाजिब मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे।

कार्यक्रम में रविकांत कुमार, सूर्यकांत सिंह, पंकज कुमार,ललन कुमारदिवाकर रामबली पासवान रंजन कुमार श्याम किशोर कुमार गौरव कुमार संजय कुमार सिन्हा जी राजीव रंजन कुमार अमोद कुमार नीतू रानी, प्रियंका रानी अंजू कुमारी सरामा कुमारी गरिमा भारती सीता कुमारी प्रीति राज आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी सरकार के शिक्षा शिक्षक विरोधी नीतियों की भर्त्सना समेकित रूप से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *