नालंदा-एफआईआर और बर्खास्त से भी नहीं डर रहे शिक्षक,शिक्षकों ने अपने मांगों के लेकर आज तिसरा दिन भी हड़ताल जारी रहा।

शंकर दयाल शर्मा (6201228677) बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के आवाहन पर प्राथमिक,माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों की हड़ताल तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा।हड़ताल के कारण स्कूलों में पूर्णतः ताला लटक गया है। साथ ही पठन-पाठन पूरी तरह से ठप हो गया है। नवनियुक्त माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर माध्यमिक शिक्षको एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को भी हड़ताल में जाने के कारण हड़ताली शिक्षकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इतना ही नहीं दो दिन के मुकाबले तीसरे दिन बंद होने वाले स्कूलों की संख्या 1587 बढ़कर हो गई है और हड़ताली शिक्षकों की संख्या 8060 से बढ़कर 8200 हो गया है। हड़ताली शिक्षकों की एकजुटता बनाए रखने और उनकी हौसला अफजाई के लिए बुधवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति जिला शाखा के सभी घटक संघों के अध्यक्ष एक साथ टीम बनाकर दौरा किया। जिसमें कराययपरशुराय,हिलसा, एकंगरसराय और इस्लामपुर प्रखंड डटे हुए हड़ताली शिक्षकों की सभा को जिला स्तरीय नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि सूबे के लाखों प्रारंभिक,माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्ष अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। जो अपना हक लेकर ही दम लेंगे।इसके लिए जो कुर्बानी देना पड़े,हम सभी शिक्षक देने के लिए तैयार है। सरकार कार्रवाई का नौटंकी कर रही है,जिसका खामियाजा सरकार को ही भुगतना पड़ेगा। वैसे आर पार की लड़ाई में खोने का भय नहीं होता है,बल्कि सिर्फ पाने की तमन्ना निहित होता है।शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार की हरकतें जिस तरह हो रही है कि आंदोलनकारी शिक्षको को आक्रमक बनाने को बाध्य कर रही है।हड़ताली शिक्षकों को सरकार द्वारा अंग्रेजी हुकूमत की तरह हुई किसी कार्रवाई से हड़ताली शिक्षकों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।दौरा करने वालों में संयोजक राणा रंजीत कुमार,अध्यक्ष मंडल के सदस्य संजीत कुमार शर्मा,रौशन कुमार, मदन कुमार,प्रकाशचन्द्र भारती,कुमार अमिताभ,प्रियरंजन, विनोद कुमार,मथुरा चौधरी,शशिकांत, मिरनाल,पुष्पेंद्र,प्रमोद कुमार,अवधेश कुमार, अरविंद कुमार, धर्मवजय कुमार, उपेंद्र कुमार, तारकनाथ जयसवाल,अमरेन्द्र कुमार,ओंकारनाथ सुंदरम,अजित कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, धीरेन्द्र कुमार, रेखा कुमारी,शशिकांत वर्मा,कौशलेंद्र कुमार, मिथलेश कुमार, पप्पू कुमार, महेंद्र कुमार,सुनील कम रंजीत कुमार वर्मा,राजीव कुमार, रजनीश कुमार,रामपति देवी, सिमा कुमारी, रेखा कुमारी, सुलोचना कुमारी, रूबी कुमारी, नीतू कुमारी,सूचित कुमार, सुधीर कुमार, रविशंकर कुमार, विनायक कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *