
एक मार्च को पटना में आयोजित जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर प्रखंड इकाई की बैठक जिला महासचिव सुनील मंडल के आवास पर प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन राय की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पटना में एक मार्च को आयोजित होने वाले जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर जनार्दन राय ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके लिए सारी तैयारी पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रखंड से अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया गया है। जिला महासचिव सुनील मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीण विकास हो रहा है। शराबबंदी से घर-घर में खुशहाली आई है। सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में पवन कुमार सहनी ने कहा कि सम्मेलन पूरी तरह सफल हो इस हेतु अभी से ही तैयारी में जुटने की जरूरत है। बैठक में मुख्य रूप से संजय मंडल, अशोक राय, रामोतार राम, यशवंत कुमार, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, दिनेश सिंह, राजकुमार साह, जयप्रकाश मंडल, मिथिलेश सिंह, अनिल यादव, गजेंद्र यादव, गिरीश मंडल, मिथिलेश राम, राजेंद्र साह, पवन सहनी, प्रदीप मंडल व मनोज मंडल सहित अन्य भी उपस्थित थे।
एक मार्च की रैली को लेकर जदयू की बैठक
कुमारखंड | प्रखंड मुख्यालय स्थित आर्दश सिंहेश्वर मध्य विद्यालय में शुक्रवार को जदयू पंचायत अध्यक्ष और बूथ स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष व सचिव की बैठक प्रखंड जदयू अध्यक्ष नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक मार्च को पटना में आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने पर विचार- विमर्श किया गया। मौके पर पार्टी के सिंहेश्वर विधानसभा प्रभारी दयानंद शर्मा ने सभी पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सचिव और कार्यकर्ताओं से 29 फरवरी को ट्रेन से पटना के लिए जाने आह्वान किया। कहा कि इस महारैली को सफल बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने का काम सभी पार्टी कार्यकर्ता करें। प्रखंड अध्यक्ष ने आश्वस्त करते हुए कहा कि रैली में 21 पंचायतों के बूथ कमेटी के अध्यक्ष, सचिव और पंचायत अध्यक्ष अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे। इस अवसर पर नरेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर चौधरी, मंत्री प्रतिनिधि प्रो. प्रमोद यादव सहित अन्य भी थे।