पूर्व विधायक
व कांग्रेस नेता पप्पू खान के द्वारा अपने आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस दौरान पूर्व विधायक पप्पू खान ने कहा कि इस विपदा के घड़ी में जो भी पुलिसकर्मी मीडिया कर्मी निगम कर्मी पूरे तन मन से अपने कर्तव्य के प्रति सजग हैं मैं उन्हें दिल से धन्यवाद प्रकट करता हूं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री महोदय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो लॉक डॉउन पूरे देश में किया गया है मैं इसका स्वागत करता हूं लेकिन मैं एक बात कहना चाहता हूं की यह लॉकडॉउन भारत सरकार के द्वारा पूर्व में भी किया जा सकता था क्योंकि हमारे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के द्वारा पिछले कई महीनों से बोल रहे थे कि चाइना की स्थिति को देखते हुए भारत की सरकार को पहल करनी चाहिए थी। इससे पहले की देश मे विकट परिस्थिति पैदा नही हो। उससे पहले हम लोगों को ठोस कदम उठाना चाहिए था, लेकिन देर आए दुरुस्त आए जो भी हुआ वह देश हित राज्यहित राष्ट्रहित में सही हुआ।
बाइट।पप्पू खान पूर्व विधायक