नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट–
अखिल भारतीय नाई संघ ( ट्रेड यूनियन )नालंदा ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने आवास पर 12 घंटे का भूख हड़ताल किया
जिसमें अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) नालंदा जिला अध्यक्ष -श्री रंजीत कुमार शर्मा, जिला- सचिव श्री जनार्दन ठाकुर, जिला सलाहकार समिति सदस्य-श्री सुधीर कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष-श्री जगदीश शर्मा, जिला निगरानी अध्यक्ष -बबली ठाकुर, मिथिलेश शर्मा, उपस्थित हुए और माननीय प्रधानमंत्री तथा माननीय मुख्यमंत्री को ई-मेल एवं पत्राचार द्वारा अपनी समस्याओं को लिखा वर्तमान में फैल रही कोरोना (कोविड-19 ,) महामारी के कारण लोग डॉन से नाई का व्यवसाय बंद हो गया है। लॉक डॉन से इनकी आर्थिक स्थिति बर्बाद हो गई है।क्योंकि मकान का किराया ,बिजली बिल, दुकान का किराया, घर का खर्च, बच्चों की शिक्षा ,आदि कर्ज का भार से संकट के दौर से गुजर रहे हैं।स्थिति बेकाबू हो गया है इसलिए सरकार से मांग करते हैं कि इस संकट की बेला में सहायता प्रदान किया जाय।प्रत्येक नाई पैशा करने वाले को कम से कम 50 किलो प्रतिमाह मुफ्त में राशन देने की कृपा की जाय।प्रत्येक नाई पेशा करने वाले को सहितार्थ कम से कम 10000/(दस हजार रुपये)अग्रिम अनुदान राशि देने की कृपा की जाय।