नालंदा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-

इस दुनिया में सभी लोग आपने लिए जीते है।लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है। जो दूसरों के लिए भी जीते है ऐसा ही एक नाम जदयू के नेता रविंद्र चौधरी का भी जो इस लॉक डाउन में लगातार गरीबो की मदद के लिए सामने आ रहे ।आज इनके द्वारा रमजान के इस महीने में बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड नं 08 में जदयू के नगर महासचिव रवीद्र चौधरी और उनके सहयोगियों के द्वारा,चल रहे लॉक डाउन 04 के इस संकट की घड़ी में गरीबो और असहायों के लिए मदद के लिये आगे आए हैं।इनके द्वारा आज वार्ड 08 के वासरबिगहा, मोगलकुआं, जलालपुर के हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के करीब 100 परिवारों के बीच खाने की सामग्री का वितरण किया गया।सामग्री में 10 किलो आटा,05 किलो चावल,01 किलो दाल,चीनी,लच्छा सेवई,सावुन, बिस्कुट समेत अन्य सामानों का वितरण किया गया।इनके सहयोगियों में संतोष शर्मा,राजेन्द्र महतो,अजय वकील,चुन्नू यादव,रवि कुमार,राजू चौधरी,चुन्नू मियां, डॉक्टर इक़बाल,धर्मवीर कुमार, राकेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।