मोतिहारी :-शिव प्रसाद तिवारी
विधायक ने सभी विभाग के कर्मियों की समस्याओं को सुनकर सरकार पर किया प्रहार
मोतिहारी जिले के हरसिद्धि विधानसभा विधायक(राजद )राजेन्द्र राम ने रविवार को कोरोना वारियर्स के बीच जाकर उन्हें फूलों की माला पहनाकर मास्क व सेनेटाइजर देते हुए सुरक्षित रहने को अपील किया।
विधायक राजेन्द्र राम ने तुरकौलिया प्रखंड के पुलिसकर्मियों,प्रखंडकर्मियों,अंचलकर्मियों व स्वास्थ्यकर्मियों को देश का सच्चा सिपाही बताते हुए अपनी जान की परवाह किये बिना अपने कर्मों में लगने वाले देश के सच्चे कर्मवीर योद्धाओं से उनकी गिनती की।
सभी कर्मियों ने अपनी अपनी समस्याओं के साथ बहुत सी असुविधाओं से भी विधायक को अवगत भी कराया।
विधायक जी से स्वास्थ्य कर्मियों ने एक अलग एम्बुलेंस की व्यवस्था को जरूरी बताते हुए कहा ये एम्बुलेंस केवल कोरोना सम्बंधित लोगों की सुविधा के लिए होनी चाहिए जिससे संक्रमण व दूसरों को सुरक्षित रखने में सहायता मिल सके।
असुविधाओं में तमाम संसाधनों की कमी के बावजूद भी हमारे स्वास्थ्यकर्मीयों,प्रखंडकर्मीयों,अंचलकर्मियों,पुलिसकर्मीयों ने अपनी हिम्मत को दिखाते हुए पर्याप्त मात्रा में इस्तेमाल कर कोरोना महामारी की लड़ाई में मजबूती से लगने वाले इन कोरोना वारियर्स की हिम्मत व जज्बे को सलाम करता हूँ एवम मेरे सामने इनलोगों द्वारा जो भी समस्याएं आई है उसका निदान करने के लिए मैं कटिबद्ध हूँ उक्त सभी बातों को विधायक राजेन्द्र राम ने कही।
सरकार पर प्रहार करते हुए विधायक ने कहा जो लोग एयर कंडीसन में बैठकर सरकार चलाने का काम कर रहे हैं वो थोड़ा इन वारियर्स की समस्याओं से भी अवगत होकर उसे दूर करें।
बाहर से अप्रवासी मजदूरों के लिए विशेष संसाधनों की कमी पर भी विधायक ने खेद प्रकट करते हुए कहा काफी दुख है इस आपदा की लड़ाई में लड़ने वालों की समस्याओं पर सरकार की उदासीन रवैया सरकार की नाकामी को दर्शाता है जिसका मुझे काफी दुख है।
विधायक ने सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों को कहा आपके हरेक दुख -सुख में मैं सदा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा और आप अपने आप को कभी अकेला नहीं समझें।
