डीलर की मनमानी से ग्रामीण हुए परेशान किया विरोध स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने डीलर को बचाते हुए 07 महीने का रासन एक मुस्त दिलवाया।

मोतिहारी से शिव प्रसाद तिवारी की रिपोर्ट-

हरसिद्धि(निज प्रतिनिधि) प्रखंड क्षेत्र के पन्नापुर रंजिता पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानदार की मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध।
बताते चलें पनापुर रंजीता पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानदार उदय दास के द्वारा लाभुकों को उनका सही लाभ नहीं दिया जाता रहा है जिसका विरोध सभी लाभुक के द्वारा हमेशा समय समय पर किया जाता रहा है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी हरसिद्धि सह खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार को आवेदन देकर डीलर के द्वारा किये गए सभी ज्यादतियों के साथ मनमानी का आरोप लगाते हुए लाभुकों ने बताया गाली गलौज अभद्र व्यवहार करते हुए हमेशा गलत तरीको से नाप तोल करने का काम किया जाता है।

बहुत सी वृद्ध औरतों को जो स्वयम निःसहाय हैं उनके राशन कार्ड होने के बावजूद भी रासन नहीं दिया जाता है।

स्थानीय निवासी श्रीमती देवी जिसके पति बिल्टू पटेल जो अभी इस वैश्विक महामारी में बाहर फंसे हुए है जिससे परिवार के बीच भोजन की काफी समस्या हो गई है रासन कार्ड होने के बावजूद 07 महीने का रासन नहीं दिया गया ।
आवेदिका श्रीमती देवी ने उक्त सभी आरोप लगाते हुए यह बताया जब भी वह गई जनवितरण वितरण दुकानदार उदय दास के द्वारा उन्हें गाली-गलौज धक्का मुक्का के साथ पोस मशीन पर अंगूठा काम नहीं करने का बहाना बनाते रहे है ।

बताते चलें जन वितरण दुकानदार उदय दास वार्ड नंबर 05,06,07, व 14,15 के लाभुकों को राशन देते हैं।

वार्ड नम्बर 14 और 15 के सभी लाभुकों के द्वारा संवाददाता को जानकारी देते हुए रो – रो कर अपनी व्यथा सुनाते हुए लोगों ने बताया हमलोग के पास कार्ड होने के बावजूद उदय दास और उसके लोगों के द्वारा मारपीट व गाली गलौज देते हुए भगा दिया जाता है।
उदय दास कहता है हमलोगों को बीडीओ साहबऔर एम ओ साहब को भी पैसा देना होता है तुम लोगों को जो करना है कर लो मेरा कुछ नही होगा।

हद तो तब हो गई जब 3 दिनों से पदाधिकारियों को आवेदन देकर बिलखने वाली श्रीमती देवी (आवेदिका)के पास स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया ,सरपंच के द्वारा मध्यस्थता करते हुए 07 महीने का रासन एक दिन में ही दिलवा दिया गया और हमेशा समय से लाभुक को रासन देने का वायदा भी किया गया।

लेकिन अभी बहुत से लाभुक दर- दर भटक रहे है और न्याय की गुहार कभी बीडीओ साहब तो कभी एस डी एम साहब के दरबार मे लगा रहे है अब देखना यह है कि बीडीओ साहब हरसिद्धि और एस डी एम साहब के द्वारा कब न्याय दी जायेगी इन सभी बातों की ओर सभी की नजरें टिकी हुई है।

इन सभी मामलों की जानकारी अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंन्द्र कुमार मिश्रा को ज्यों हीं हुई तो तुरंत संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करने की बाते बताए गई।
डीलर की मनमानी का विरोध सभी लाभुकों में सुमन देवी ,बिंदा महतो,ललिता देवी,रीता देवी ,रीना देवी,पार्वती कुमारी,नीतू देवी,लाल कुमारी देवी,कुंती देवी,मीना देवी,राधिका देवी,हिना देवी ,लक्ष्मीना देवी, चंपा देवी ,लक्ष्मी देवी इत्यादि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *