हाजिपुर-जदयू और भाजपा के नेताओं को बताया भूत कहा शंख फूंक दिए है सब भाग जाएंगा-तेज प्रताप

लालू यादव के बड़े बेटे और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को वैशाली जिले के जंदाहा में जनसभा की। मंच पर आते ही उन्होंने सबसे पहले शंख बजाया। इसके बाद सत्ताधारी दल जदयू और भाजपा के नेताओं की तुलना भूत से की। उन्होंने कहा कि मैंने शंख बजा दिया है इससे सब भूत भाग जाएंगे। मैं गांव-गांव जाकर शंख बजा रहा हूं और घर-घर से सरकार का भूत भगा रहा हूं।

पिता ही नहीं मेरे गुरु भी हैं लालू यादव: तेजप्रताप
तेज प्रताप ने कहा कि केंद्र की भाजपा की सरकार को चीर देंगे। हम किसी से डरने वाले नहीं है। राजद सुप्रीमो लालू यादव मेरे पिता होने के साथ ही राजनीतिक गुरु भी हैं। इन्होंने ही मुझे राजनीति करने की सीख दी है। बिहार में बेरोजगारों की संख्या काफी बढ़ गई है। शिक्षा का हालबेहाल है। केंद्र की सरकार एनआरसी कानून के तहत समाज एवं देश को बांटने की कोशिश कर रही है। किसानों एवं महिलाओं तक सरकारी सुविधा नहीं पहुंच पा रही है।

नीतीश सरकार में हुए 55 घोटाले
तेज प्रताप ने कहा- लालू यादव ने राज्य में काफी संख्या में शिक्षक एवं पुलिस की बहाली कराई थी, लेकिन नीतीश सरकार शिक्षक पर दमन करने पर तुली हुई है। उन्होंने हड़ताली शिक्षकों की मांग को जायज बताया। कहा कि बिहार सरकार जनता का विकास नहीं, बल्कि सर्वनाश करने पर तुली हुई है। राजद सुप्रीमो को साजिश के तहत मुकदमा में फंसाकर जेल भेजा गया है, जबकि नीतीश की 15 साल की सरकार में अबतक 55 घोटाले हुए हैं, जिसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *