हिलसा दरोगा कुआं स्थिति जरासंध भवन में रंजन कुमार उर्फ जे पी चंद्रवंशी के नेतृत्व में चंद्रवंशी समाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महेन्द्र प्र चंद्रवंशी किये। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगामी 14 मार्च को जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में आयोजित एक दिवसीय धरना में हिलसा विधानसभा से हजारों की संख्या में चंद्रवंशी के लोग भाग लेंगे। फेकन राम चंद्रवंशी के हत्यारों में से एक गिरफ्तारी के बाद प्रशासन की शिथिलता से चंद्रवंशी समाज में काफी आक्रोश है। अन्य अपराधियों को प्रशासन जल्द से जल्द गिरफ्तार करे नहीं तो चंद्रवंशी समाज उग्र आंदोलन करने की तैयारी भी कर रही है। बिगत कई बर्षों से हिलसा में चंद्रवंशी परिवार की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता था जो इस वर्ष फेकन राम चंद्रवंशी के निर्मम हत्या से आहत होने के कारण नहीं मनायी गयी। इस मौके पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष वीरू कु चन्द्रवंशी,श्याम किशोर भारती, गणेश प्र, सुरेंद्र प्र, इन्दल कु, बंगाली प्र, रविभुषण जी, रामदेव प्र, मुकेश कु, राजु, मिठी, अजय कु, लल्ली, बिषेशर जी, रामाश्रय प्र, बखोरी प्र, संजय कुमार सहित सैकड़ों लोग बैठक में मौजूद थे।