नालंदा से राकेश कुमार की रिपोर्ट (9507113732)
बिहार शरीफ-लोजपा
के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आवाहन पर आगामी 14 अप्रैल को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पटना में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट महारैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी कमान खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने संभाल रखी है। आज किसी कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से लोजपा पार्टी कार्यालय में एक दिवसीय बैठक की गई। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन जिलाध्यक्ष राजू पासवान प्रवक्ता रामेश्वर प्रसाद,छोटे लाल यादव और डॉ रंजीत कुमार सुमन उपस्थित हुए। इस मौके पर पार्टी के नेता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद चिराग पासवान जी का यह पहला दौरा नालंदा होने जा रहा है ।उन्होंने कहा कि पटना से सटे नालंदा है और पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले रैली में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने और उनकी समस्याओं को सुनने चिराग पासवान आ रहे हैं। साथ ही चिराग पासवान पत्रकारों से भी वार्ता करेंगे। नालंदा जिले के हर पंचायत से लोजपा कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर करीब 15 हजार की संख्या में पटना ले जाने की तैयारी में जुट गई है इस महारैली को यादगार बनाने के लिए अभी से ही लोजपा कार्यकर्ता रात दिन एक करने में जुट गए हैं कहा जा सकता है आगामी विधानसभा का चुनाव का शंखनाद भी अभी से ही शुरू हो गया है।इस मौके पर लोजपा नेता रामरतन पासवान, पवन कुमार यादव, जयप्रकाश पासवान, राजेंद्र पासवान, गुलशन कुमार, राजाराम प्रसाद, रवि कुमार, ब्रह्मदेव पासवान ,सुजीत कुमार, रामबरन पासवान, बटोरन पासवान बटोर पासवान नीरज बटोरन पासवान नीरज के अलावे कई गण्यमान लोग उपस्थित थे।
बाइट।रामकेश्वर प्रसाद लोजपा नेता
बाइट।छोटेलाल यादव पूर्व प्रत्याशी