नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-
बिहारशरीफ के कागजी मोहल्ला निवासी मोहम्मद पप्पन की हत्या से आक्रोशित महिला पुरुषो ने काग़जी मोहल्ला मोड़ पर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया | जाम के दौरान आक्रोशित लोग हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी देने और परिवार वाले को नौकरी और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं | जाम के कारण इस इलाके का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया | हालांकि मौके पर डीएसपी इमरान परवेज़ और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं |दरअसल बीती शाम मोहम्मद पप्पन को उस वक्त गोली मारी गई थी जब वह श्रम कल्याण केंद्र के समीप से गुजर रहा था उसी समय आधा दर्जन से अधिक की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने पहले दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की उसके बाद इसे को गोली मार दी | गोली लगने के बाद इसे गंभीर हालत में पीएमसीएच भेजा गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया | शव आने के बाद इस इलाके के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने सड़क जाम कर दिया | इस मौके पर अधिवक्ता नायब अली ने मुख्य मंत्री से हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने परिवार वाले को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी देने और मुआवजा देने की मांग की उन्होंने कहा की दो दिन पूर्व इनके पिता की मौत हुई थी और फिर बेटे को गोली मार दी गयी। उन्होंने बताया की यह हत्या क्रिकेट खेलने के छोटे से विवाद के कारन हुई है। उन्होंने यह भी बताया की इस परिवार की माली हालत ठीक नहीं है ऐसे में इस परिवार को अगर सहायता नहीं मिली तो यह परिवार बिखर जायेगा।