
बिहार। पहाड़पुर प्रखंड के कोंटवा पंचायत के लखनी पुर गांव में बुधवार को तीन करोड़ ग्यारह लाख की लागत से बनने वाली पांच किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास स्थानीय विधायक राजू तिवारी ने किया।इस दौरान विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुये कहा की पहाड़पुर में सड़क निर्माण कार्य का जाल बिछ चुका है।बाकी सड़कों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
इस दौरान ठंढ में एक वृद्ध महिला को कांपते देख विधायक राजू तिवारी ने भाव विह्वल हो चादर ओढा दिया।लखनी पुर निवासी झकड़ महतो की वृद्ध पत्नी प्रभावती देवी उद्घाटन कार्यक्रम के बाद विधायक को गांव में लोगो से मिल जुल रहे देख अपनी गरीबी की दास्तान कांपते हुये विधायक से सुनाने लगी।कांपते देख सबसे पहले तिवारी ने चादर ओढाया।महिला ने अपने दाना – पानी के विषय में बताया।विधायक द्वारा राशन काड पुछा गया तो महिला ने बतायी राशन नही मिलता है।
विधायक तिवारी ने स्थानीय जन प्रतिनिधि को शीघ्र हीं राशन कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। मौजूद लोगों ने विधायक के इस फैंसले को खुस सराहा।मौके पर लोजपा अध्यक्ष धन्नजय पांडेय उपाध्यक्ष मनीष गिरी लोजपा पंचायत अध्यक्ष टुनटुन सिंह उमेश ठाकुर सरपंच नित्यानंद पांडेय समीति सदस्य लखन सिंह रंजय पांडेय रीतेश पांडेय राजेश पांडेय हरिहर सिंह विशाल सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थें।