
बिहार/ पूर्वीचम्पारण। जल जीवन हरियाली, बाल-विवाह व दहेज उन्मुलन को लेकर आगामी 19 जनवरी को आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालय के संकुलों के द्वारा मंगलवार की सुबह बाइक रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया गया।
बाइक रैली में शामिल तालीम मरकजो द्वारा हाथो में पौधा लिए बीआरसी से हरिजन टोली, महादलित बस्ती, सहित अन्य जगहों पर भर्मण किया गया।
वही केआरपी अनिता देवी ने बताया कि सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना को सफल बनाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.जिसमे प्रखण्ड क्षेत्र के सभी शिक्षा सेवक तालीमी मरकज़ के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में बाइक रैली निकाल कर 19 जनवरी को राज्य मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए अपील किया गया।
बाइक रैली में मुख्यरूप से मुद्रिका कुमारी, तेजिलाल बैठा, अंजलि कुमारी, नरेंद्र बैठा, सिकन्दर बैठा, रहमत अली, नूर मोहमद,सकलदेव बैठा, आलम, सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षा सेवक तालीम मरकज उपस्तिथ थे ।
लोकेशन–सुगौली /मोतिहारी