जल्द शुरू होगी सुपर स्टार यश कुमार की फ़िल्म पारो। लॉक डाउन खत्म होने का इंतजार

 शुरू होगी सुपर स्टार यश कुमार की फ़िल्म पारो। लॉक डाउन खत्म होने का इंतजार 

फ़िल्म निर्माता उपेन्द्र गिरी ने बिहार,यूपी,झारखंड अन्य राज्यों में धूम मचाने का किया दावा।

सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है फिल्म पारो

उपेन्द्र फ़िल्मस के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म “पारो”एक सच्ची प्रेम कहानी है जिसे फ़िल्म जगत के प्रख्यात निर्माता उपेंद्र गिरी एवं निदेशक नीलमणि सिंह ने अपनी पूरी लगन एवं मेहनत से पर्दे पर उतारने की कोशिश की है

आपको बता दे इस फ़िल्म के निर्माता जहां उपेन्द गिरी जैसे जाने माने हस्ती है वहीं इसके निर्देशक नीलमणि सिंह है जो कि निर्देशन के क्षेत्र में काफी सुलझे हुए माने जाते हैं।

इस फ़िल्म की कहानी गांव की सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है।यह कहानी एक बहुत हीं खूबसूरत प्रेम की अभिव्यक्ति होगी जो दर्शकों को काफी मनमोहक प्रस्तुति के साथ प्रेम की सच्ची सार्थकता को दर्शाने में अपनी अहमभूमिक निभाने में सफलता प्राप्त करेगी। इस फ़िल्म में अहम भूमिका जिसे हम लीड रोल भी कह सकते है के रूप में सुपर स्टाइलिश स्टार यश कुमार एवं मुख्य नायिका के रूप में पूनम दुबे होंगी जिनसे फ़िल्म के निर्माता एवम निर्देशक को काफी उम्मीदें बनी हुई है ।वास्तविकता भी रही है कि यश कुमार एवं पूनम दुबे जिस फ़िल्म के स्टार होते हैं उस फिल्म में एक अलग हैं सच्चाई नजर आती है और जनता अपने आप ना चाहकर भी फ़िल्म की ओर खींची चली आती है 

इस फ़िल्म में विकास सिंह वीरप्पन और देव सिंह भी एक अहमभूमिका में दिखेंगे।फ़िल्म के पीआरओ संजय भूषण व डीओपी आर आर प्रिंस धनंजय मिश्रा के साथ गीतकार प्यारेलाल कवि,कुंदन प्रीत और राज यादव रहेंगे।

 भारत जहां कोरोना वायरस जैसी महामारी से गुजर रही है वहीं  निर्माता उपेन्द्र गिरी ने भी अपनी इस फ़िल्म की शूटिंग जो कि बिहार के सिवान जिले में 14 अप्रैल से होने वाली थी उसे तत्काल इस लॉक डाउन के टूटने तक रोक ही नहीं दिया बल्कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की बातों को खुद भी अमल कर रहे है और दूसरों को भी अमल करने को सजग करने में कोई कसर नही छोड़ रहें हैं रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *