Antriksh Golf Links : घर खरीदारों के लिए सेंट्रल नोएडा के नजदीक एक बेहतरीन आवासीय प्रोजेक्ट

 

-3200 से 3500 रुपये की दर से प्रॉपर्टी उपलब्ध है ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में

-5500 रुपये वर्ग फीट की औसत दर से मिल रही है सेंट्रल नोएडा में अभी प्रापॅर्टी

-10 मिनट की ड्राइव में बिसरख पुल के जरियेे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 पहुंचना संभव

-3.5 किलोमीटर की दूरी सेंट्रल नोएडा से सेक्टर-1 की डिंडन पुल के जरिये

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) की कनेक्टिविटी को और सुगम बनाने के लिए हिंडन नदी पर बिसरख की ओर से दूसरा पुल चालू हो गया है। लिंक रोड बनाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इस पुल बन जाने से जहां सेंट्रल नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 1,2,3,4,5,10 और 12 की दूरी चंद मिनटों की रह गई है वहीं यह एरिया घर खरीदारों के लिए एक बेहतरीन आवासीय जोन बन कर उभरा है। सेंट्रल नोएडा यानी सेक्टर 75, 77 और 78 से मात्र 10 मिनट ड्राइव कर यहां पहुंचा जा सकता है। सेंट्रल नोएडा में प्रॉपर्टी की औसत कीमत 5500 रुपये वर्ग फीट है। वहीं, हिंडन पुल क्रॉस करते ही 3000 से 3500 रुपये वर्ग फीट में प्रॉपर्टी उपलब्ध है। इसलिए यह एरिया अफोर्डेबल घर खरीदाने वालों का खूब भा रहा है।

वाजिब कीमत में कौन है उम्दा प्रोजेक्ट

नोएडा एक्सटेंशन में अगर आप सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने के लिए रुख कर रहे हैं और गौर चौक से चौथे या पांचवें गोलचक्कर के आसपास प्रॉपर्टी ढूढ़ रहे हैं तो एक बार आप एनसीआर के विश्वासी डेवलपर में से एक अंतरिक्ष ग्रुप के प्रोजेक्ट ‘ अंतरिक्ष गोल्फ लिंक्स’ को जरूर अपनी सूची में शामिल करें। सेंट्रल नोएडा से सटे यह प्रोजेक्ट वर्ल्ड क्लास कनेक्टिविटी और मजबूत कंस्ट्रक्शन क्वालिटी से आपको जरूर पसंद आएगा। आप इस प्रोजेक्ट में सेंट्रल नोएडा के मुकाबले काफी कम बजट में फ्लैट खरीद सकते हैं। और हां, पजेशन के लिए भी इंतजार करना नहीं होगा। जल्द ही इस प्रोजेक्ट का पजेशन शुरू होने वाला है। आप इसमें 2बीएचके, 3बीएचके फ्लैट खरीद सकते हैं।

सेंट्रल नोएडा से मात्र 3.5 किलोमीटर की दूरी

अगर हम दूरी की बात करें तो सेंट्रल नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 की दूरी मात्र 3.5 किमी है। यानी आप अंतरिक्ष गोल्फ लिंक्स प्रोजेक्ट में हिंडन पर बने नए पुल से मात्र 10 मिनट में पहुंचा सकते हैं। अंतरिक्ष गोल्फ लिंक्स प्रोजेक्ट जहां पर है वहां से आने और जाने में आपको जाम की समस्या से नहीं जूझना होगा। ऐसा इसलिए कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट से आने वाले यात्री हिंडन पुल से उतरते ही एफनजी पकर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जा सकते हैं। वहीं, अगर मेट्रो से जाना है तो सीधे 78 से होते हुए मेट्रो को पकड़ सकते हैं। इसलिए गौर गोल चक्कर या पड़थला के आसपास लग रहे जाम से आप बच जाएंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज से यह एरिया सबसे बेहतर है।

 

‘हम अपने बेहतरीन काम के लिए हमेशा से जाने जाते हैं। हमने अपने सभी प्रोजेक्ट को एक आइकोनिक प्रोजेक्ट के तौर पर बनाया है। अंतरिक्ष गोल्फ लिंक्स उनमें से एक प्रोजेक्ट है। इसमें खरीदार को वह सब कुछ मिलेगा जो वह एक खूबसूरत आशियाना में चाहता है।’

राकेश यादव, सीएमडी, अंतरिक्ष इंडिया ग्रुप

 

जल्द ही इस एरिया में बढ़ेगी कीमत

प्रॉपर्टी विशेषज्ञों का कहना है कि हिंडन पर नए पुल बन बन जाने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 1,2,3,4,5,10 और 12 में बन रहे आवासीय प्रोजेक्ट्स को फायदा मिलेगा। यहां पर रहने आने वाले लोगों की सीधी कनेक्टिविटी नोएडा से होगी। साथ सेक्टर 12 और 16 के आईटी सेक्टर को भी लाभ मिलेगा। इससे इन सेक्टरों में प्रॉपर्टी की मांग बढ़ेगी और कीमत में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। अभी लोगों को सेक्टर-122 पर्थला और किसान गोलचक्कर होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाना पड़ता है। इस पुल के बना जाने से 30 मिनट का समय बचेगा। साथ ही जाम से मुक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *