राहतों का चौका: एक दशक बाद होम बायर्स के पास लाखों की बचत का मौका

Housing Projects

राकेश यादव
सीएमडी, अंतरिक्ष इंडिया ग्रुप

घर खरीदने का इंतजार कर रहे देश के करोड़ों लोगों के पास एक दशक बाद (10 साल बाद) सुनहरा मौका लौट आया है। आखिर, आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हो गया, तो इसके पीछे एक या दो नहीं बल्कि एक साथ मिल रही 4 बड़ी राहतें हैं। चलिए, आपको सिलसिलेवार तरीके से चारों राहतों के बारे में बताते हैं।

EMI का बोझ अभी सबसे कम

सबसे पहली और बड़ी राहत होम लोन के मोर्चे पर है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती से होम लोन की ब्याज दर में बड़ी कमी आई है। पहले जहां होम लोन 9% के आसपास मिलते थे, वहीं अब यह घटकर 7.4% तक आ चुका है। इससे होम लोन पर ईएमआई घटी है। लंबी अवधि के लोन में इससे लाखों रुपये की बचत हो रही और घर खरीदना पहले से कहीं आसान हो गया है।

GST कटौती से बड़ी बचत

दूसरी राहत सरकार की ओर से जीएसटी में कटौती का ऐलान है। जीएसटी कटौती से तमाम जरूरी सामान सस्ते होंगे। इससे हर ​परिवार को महंगाई से राहत मिलेगी और बचत बढ़ेगी। वो इस पैसे का इस्तेमाल अपने घर के सपने पूरा करने में कर पाएंगे। इतना ही नहीं कंस्ट्रक्शन मटेरियल और अंडरकंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर GST में कटौती की वजह से घर की निर्माण लागत घटेगी। इसका फायदा होम बायर्स को डेवलपर्स देंगे। इससे घर की कीमत भी कम होगी।

त्योहारी डिस्काउंट

तीसरा फायदा त्योहारों के मौसम में मिल रहा है। हर साल की तरह इस बार भी डेवलपर्स खरीदारों को लुभाने के लिए ऑफर और डिस्काउंट दे रहे हैं। डेवलपर्स के कैश डिस्काउंट, गोल्ड कॉइन, रजिस्ट्री शुल्क पर छूट, क्लब मेंबरशिप और फ्री पार्किंग जैसे ऑफर्स सीधे तौर पर जेब में राहत दे रहे हैं।

सरकारी सब्सिडी

चौथी और अहम राहत सरकारी सब्सिडी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ब्याज सब्सिडी मिल रही है। पहली दफा घर खरीदने वाले इस स्कीम का लाभ उठाकर अच्छी बचत कर सकते हैं। इसके अलावा कई राज्यों ने स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री पर छूट मिल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *