CEAT के टायर की कीमत घटेगी, कंपनी ने GST कटौती के बाद दाम घटाने का ऐलान किया

 

मुंबई। सिएट लिमिटेड ने आज घोषणा की कि वह भारत सरकार द्वारा हाल ही में घोषित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिए अपने पूरे टायर रेंज के दाम घटा रही है। कंपनी 100% लाभ अपने चैनल पार्टनर्स और ग्राहकों तक पहुंचाएगी। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में टायर उद्योग पर लागू जीएसटी दरों में महत्वपूर्ण कटौती को मंजूरी दी गई। नए प्न्यूमैटिक (pneumatic) टायरों पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है, जबकि ट्रैक्टर टायर और ट्यूब पर केवल 5% जीएसटी लगेगा।

कम पैसे चुकाने होंगे

सिएट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्नब बनर्जी ने कहा, “हम भारत सरकार और जीएसटी काउंसिल को टायर सेक्टर में कर दरों को तर्कसंगत बनाने के उनके समय पर और दूरदर्शी निर्णय के लिए धन्यवाद देते हैं। घटाई गई जीएसटी दरें टायर उद्योग और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लाभकारी होंगी। इससे विभिन्न सेगमेंट्स में ग्राहकों के लिए वाहन खरीदने और चलाने की लागत कम होगी और टायर बदलना सस्ता होने से सड़कें भी अधिक सुरक्षित होंगी। कुल मिलाकर, यह कदम औपचारिकता और अनुपालन को बढ़ावा देगा तथा उद्योग में टिकाऊ विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।”

नई जीएसटी दरों के अनुसार घटाई गई कीमतें 22 सितंबर 2025 से सभी सिएट उत्पादों पर लागू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *