बिहार शरीफ डॉ प्रियरंजन की हत्या मामले की से हो जी आप राजनीति के गलियारों में भी देखने को मिल रहा है यही कारण है कि लगातार इस घटना के बाद जमकर राजनीति की जा रही है आज इसी कड़ी में देश में बेरोजगारी और घटती अर्थव्यवस्था के खिलाफ आज जन अधिकार पार्टी के द्वारा पूरे सूबे के मुख्यालयो सदर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है उसी की कड़ी में बिहार शरीफ के अस्पताल चौराहा भी धरना दिया जा रहा है। इस धरने की अगुवाई जन अधिकार पार्टी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू दानवीर ने की। इस धरने को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है यही कारण है कि अपराधिक घटनाओं में भी बेतहाशा वृद्धि हो रही है । वहीं शिक्षकों के हड़ताल के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिनके कंधों पर समाज को शिक्षित करने की जिम्मेवारी है आज वही लोग सड़क पर उतर कर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम लोग इस हड़ताल का समर्थन करते हैं और मांग करते हैं कि समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए। वही डॉक्टर प्रियरंजन की गोली मारकर हत्या मामले पर भी उन्होंने कहा कि डॉक्टर प्रियरंजन की हत्या वाकई में एक निंदनीय घटना है। हम सरकार और प्रशासन से अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करते हैं और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा भी मांग करते है। आज प्रशासन में अपराधियों का खौफ खत्म हो चुका है।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजू दानबीर,जिला अध्यक्ष-कहैंया यादब,छात्र जिला अध्यक्ष-राकेश सिंह,उपाध्यक्ष-रंजन यादब,छात्र-प्रखंड अध्यक्ष-बमकेश कुमार,सुरेंद्र यादब,राजू पाठक,एबम दर्जनों समर्थक सामिल थे ।