मिसेज इंडिया डॉक्टर रोहिणी मिली राज्यपाल से

पटना (post2pillar) : बिहार की बेटी डॉ रोहिणी मिसेज बिहार के बाद मिसेज इंडिया बनी जिसकी चर्चा देश मे हो रही है. डॉ रोहिणी   प्रोफेसर के साथ-साथ मॉडलिंग में भी कदम रखी है  इसी का परिणाम है कि मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम कर ली है .अब अगले साल होने वाली मिसेज वर्ल्ड की तैयारी में जुटी है. सोमवार को  मिसेज़ इंडिया डॉ रोहिणी ने बिहार के  राज्यपाल से मुलाकात की, राज्यपाल से  मिसेज़ इंडिया ने अपने सफलता को साझा किया और अपने अनुभव को भी बताया .वही महामहिम ने उनके जीत की बधाई दिए और आने वाले मिसेज़ वर्ल्ड को जितने की शुभकामना दिए. डॉ. रोहिणी ने अपने शिक्षा के प्रति जूनून के बारे में महामहिम को बताया और प्रोफेसर से मिसेज़ इंडिया बनने तक के सफर के बारे में बताया .महामहिम उनके इस पुरे सफर के बारे में सुनकर बहुत प्रभावित हुए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उनका उत्सावर्धन बढ़ाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *