पटना (post2pillar): शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर दिल्ली मॉडल हाई स्कूल छात्रों ने भगवान राम सीता लक्ष्मण गणेश जी नवदुर्गा का रूप धारण करके त्योहार के बारे में बताया.विद्यार्थियों ने मुकुट और कठपुतलियां भी बनाई और रावण के रेखाचित्र भी बनाएं .विद्यार्थियों ने दुर्गा के नौ रूपों एवं अधर्म पर धर्म की विजय एवं असत्य पर सत्य की विजय के बारे मे बताया.कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने झांकी भी प्रस्तुत की . छात्रों को संबोधित करते हुए निर्देशक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों को भारतीय परंपराओं के बारे में जागरूक होना चाहिए और स्कूल में ऐसे त्योहारों को मनाना छात्रों को एक अच्छा संदेश जाता है