बिहार के सासाराम शेरशाह सूरी के मकबरे पर कपल ने की अश्लील हरकत, Video हुआ वायरल

बिहार के सासाराम जिले में शेरशाह सूरी के मकबरे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एक प्रेमी जोड़े को इस मकबरे पर अश्लील हरकत करते देखा गया है। अब उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मकबरे की सीढ़ियों पर एक प्रेमी जोड़े को अश्लील हरकत करते आप साफ तौर से देखा जा सकता है। इस घटना के बाद पुरातत्व विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय

सोशल मीडिया पर शेरशाह सूरी के मकबरे से जुड़ी वायरल में एक प्रेमी जोड़े को मकबरे की सीढ़ियों पर अश्लील हरकत करते देखा जा सकता है। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह शेरशाह सूरी मकबरे के परिसर में ही कैद किया गया है। इस वीडियो ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है। मकबरे जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थल पर इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता वायरल वीडियो

हाल ही में एक ऐतिहासिक स्थल पर अश्लील हरकतों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने न सिर्फ सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंचाई है बल्कि धरोहर स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह वीडियो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि धरोहर स्थल की सुरक्षा केवल टिकट जांच तक सीमित रह गई है, जबकि परिसर के भीतर गतिविधियों पर किसी प्रकार की निगरानी नहीं हो रही।

शेरशाह सूरी के ऐतिहासिक मकबरे में फैली गंदगी और शेरशाह सूरी पार्क की बदहाल स्थिति पहले भी चर्चा का विषय रही है। इसके अलावा, धरोहर की दीवारों पर असामाजिक तत्वों द्वारा लिखी गई आपत्तिजनक पंक्तियां न सिर्फ सांस्कृतिक विरासत का अपमान हैं, बल्कि यह पुरातत्व विभाग की लापरवाह कार्यशैली को भी उजागर करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *