Bihar Election 2025: क्या बिहार में विपक्षी पार्टियां चुनावी लड़ाई में पीछे छूट रही? नीतीश-मोदी की जोड़ी फिर होगी हिट

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा के चुनाव ​इस साल सितंबर में होने की उम्मीद है। तमाम राजनीतिक पार्टियां अभी से जोर आजमाइश शुरू कर दी है। मुख्य विपक्षी पार्टी Rashtriya Janata Dal (राष्ट्रीय जनता दल)
इस बार चुनावी तैयारियों में कोई कसर छोड़ना नहीं चाह रही है। तेजस्वी यादव पार्टी संगठन को मजबूत करने और अपना वोट बैंक को साधन में सभी पैतरे अजमा रहे हैं। हालांकि, इस बार मुकाबला कांग्रेस के आने से थोड़ा ज्यादा दिलचस्प हो गया है। कन्हैया कुमार इस बार सोए हुए कांग्रेसियों को जगाने में सफल हो रहे हैं। इसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। कांग्रेस लंबे समय से अपना जनाधार वापास लौटाने की कोशिश में लगी थी। हालांकि, इसका खामियाजा राजद को भुगतना पड़ सकता है।

नीतीश कुमार और मोदी का क्रेज कम नहीं

बिहार चुनाव को समझने वाले चुनावी पंडितों की मानें तो बिहार चुनाव में अभी भी नीतीश कुमार सबसे बड़े चेहरे हैं। वहीं, उनका साथ देश के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम नरेंद्र मोदी का साथ मिल रहा है। इसका फायदा इस चुनाव में भी देखने को मिलेगा। पहलगाम में आंतकवादियों के हमले के बाद एक बार फिर बीजेपी का कोर वोटर पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। इसका भी फायदा इस बार बिहार चुनाव में देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर शुरुआती चुनावी चरण में सभी प्रमुख विपक्षी पार्टियों के सामने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी हिट है। इतना ही नहीं, राजद की सभी पार्टियां मजबूती के साथ खड़े हैं।

क्या चिराग पासवान करेंगे खेला?

कई खबर आ रही है कि इस बार बिहार चुनाव में चिराग पासवान बड़ा खेल कर सकते हैं। हालांकि, बिहार चुनाव को समझने वाले इस बात से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि ​अभी चिराग पासवान इस स्थिति में नहीं हैं कि वो बीजेपी से बगावत कर दें। हां, वह इस बार बिहार चुनाव में वह ज्यादा सीट मांग सकते हैं। एनडीए में सीट बांटवारा एक मुख्य मुद्दा रह सकता है। चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर भी खींचतान देखने को मिल सकती है। हालांकि, चुनाव के पहले कोई बड़ा उलट फेर होने की उम्मीद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *