ओबेन इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किया ‘प्रोटेक्ट 8/80’ प्लान, भारत का सबसे बढ़िया और सस्ता बैटरी प्रोटेक्शन प्लान, जिससे बदलेगी इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर इंडस्ट्री की दिशा

बेंगलुरु। भारत की घरेलू और रिसर्च-बेस्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) ने कस्टमर्स के विश्वास और प्रोडक्ट की गारंटी का नया मानदंड स्थापित किया है। कंपनी का 1 मई से शुरू होने वाला नया ‘प्रोटेक्ट 8/80 प्लान’ सिर्फ ₹9999 में 8 साल या 80,000 किलोमीटर तक की बैटरी वारंटी देता है। यात्री इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में यह अपनी तरह की पहली पेशकश है, जो ओबेन की परफॉरमेंस, रिलायबिलिटी और कस्टमर्स फर्स्ट इनोवेशन के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ब्रांड के ‘ओबेन प्रोटेक्ट’ प्लेटफॉर्म के तहत दी जा रही इस वारंटी में बैटरी की पूरी गारंटी मिलती है जिसमें बैटरी की रिपेयरिंग, बैटरी चेंज करना और बैटरी से जुड़ी हर तरह की खराबी शामिल है ताकि कस्टमर्स सालों तक बेफिक्र होकर राइड कर सकें। कस्टमर्स को यह भी गारंटी दी जाती है कि वारंटी पीरियड के दौरान Rorr EZ की टॉप स्पीड और एक्सीलेरेशन एक जैसी बनी रहेगी, जो असली रास्तों पर ईवी मालिकों की सबसे बड़ी चिंता को दूर करता है। करंट और फ्यूचर ओनर्स  के लिए एक बड़ा फायदा यह है कि यह वारंटी पूरी तरह ट्रांसफरेबल है, जिससे Rorr EZ की रीसेल वैल्यू बढ़ती है और यह एक भरोसेमंद और फ्यूचर-रेडी कम्यूटर मोटरसाइकिल बन जाती है।

ओबेन की खुद की बनाई हाई-परफॉर्मेंस लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी तकनीक है, जिसे विशेष रूप से भारत की मुश्किल भरी भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम के हिसाब से इन-हाउस डिज़ाइन, विकसित और निर्मित किया गया है। Li-NMC बैटरियों की तुलना में, ओबेन की LFP बैटरी 50% अधिक टेम्प्रेचर सहन कर सकती है, जिससे खराब कंडीशन में भी यह बहुद बढ़िया और

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *