नालन्दा हिलसा अनुमंडल के कराय परसुराय थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा मोड़ के समीप ब्रहस्पति को मोटर साइकिल और ऑटो के सीधी टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार बेरथु की तरफ से आ रहा था. जबकी ऑटो सवारी को लेकर कराय परसुराय से बेरथु की ओर जा रही थी. इसी दौरान गंगा बिगहा मोड़ के समीप तीखा मोड़ होने के करण मोटरसाइकिल सवार सीधी ऑटो से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं ऑटो पर सवार दो यात्री भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल मोटर साइकिल चालक भागने में सफल रहा . जबकि ऑटो पर सवार घायल यात्री में कोई साधन नही रहने पर उनके अपने अपने परिबार को ग्रामीण चिकित्सक से एलाइजा कराय साथ ही दो को हालत नाजुक रहने से पटना रेफ़र कर दिया बेरथू निवासी सियापति देवी आंगनबाड़ी सेविका को पटना रेफर किया गया जीयनचक निवासी मीरा देवी महदीनगर निवासी पिंकी कुमारी बेरथू निवासी गीता देवी , माधुरी देवी ,गंगा बिगहा निवासी सुषमा कुमारी इस सभी को मामूली चोट आई है. इस घटना के बाद कुछ समय के लिए गंगा बिगहा मोड़ पर अफरा तफरी के माहौल हो गया. इसी दौरान बाजीत पुर गंगा बिगहा बेरथु ग्रामीणों ने अपने निजी वाहन से सभी घायलों को ग्रामीणों चिकित्सक के यह अस्पताल पहुंचाया. इसी सूचना मिलते ही कराय परसुराय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है.
