मोतीहारी से शिव प्रसाद तिवारी की रिपोर्ट
आज तक हम लोग यही सुनते आए हैं कि चोर भी अपने घर को छोड़कर ही चोरी करता है कोई भी व्यक्ति किसी भी काम को करने से पहले हजार बार सोचता है लेकिन किसी लड़की की इज्जत को तार-तार करने वाले यह हैवान क्यों नहीं सोचते की जिस लड़की के इज्जत के साथ खिलवाड़ करने जा रहे हैं वह भी किसी की बहन है वह भी किसी की पत्नी है भी किसी की बेटी है।
जब किसी लड़की के साथ उसके इज्जत को किसी के द्वारा तार-तार किया जाता है तो वह जीते जी मर जाती है इस बात को समाज कब स्वीकार करेगी।
थाना क्षेत्र के ओल्हा मेहता टोला पंचायत के मिश्र टोला निवासी मुकबधिर लड़की के साथ पड़ोस के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म ।
प्रशासन को ज्योहीं घटनाक्रम की जानकारी वृहस्पतिवार कोप्राप्त हुई और दिव्यांग लड़की की मां ने आवेदन थानाध्यक्ष हरसिद्धि शैलेंद्र कुमार सिंह को दिया त्वरित कार्यवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने पहले एफ आई आर दर्ज कर अपनी पूरी टीम आरोपी जाबिर मियां की गिरफ्तारी हेतु लगा दिया और देर शाम तक गिरफ़्तार कर शक्रवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज गया।
हालांकि आवेदन में पीड़िता की मां ने इस घटना को 12 दिन पहले की बताई है। उसके अनुसार 15 फरवरी को जब इस गूंगी लड़की की मां अपने घर पर नहीं थी और किसी काम को लेकर कहीं चली गई थी उसी क्रम में मौके का फायदा उठाते हुए जाबिर मियां ने उनकी बेटी की इज्जत पर हाथ डाला ।जब बाद में पता चला तो समाज ने इन सभी बातों को दबाने का प्रयास किया।
प्रशासन ने उक्त पीड़िता को मेडिकल जांच हेतु भेज दिया और न्याय दिलाने में प्रशासन पीड़िता के साथ है उक्त बातें थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताई।