पटना। नीतीश कुमार को एक बार से फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। हरसिद्धि के स्थानीय महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को जदयू का विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष एवं सचिव का सांगठनिक सम्मेलन व सबल पंचायत सक्रिय अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी सूरज सहनी ने किया वहीं मंच संचालन बृज बिहारी पटेल ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय सचिव रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 2020 में नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है और उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके लिए संगठन का विस्तार निचले बूथ स्तर तक किया जाना है।
बूथ जीतो चुनाव जीतो का आगाज
उन्होंने बूथ जीतो चुनाव जीतो यह पार्टी का अभियान की शरुआत करते हुए कहा कि सरकार का सभी योजनाओं को लाभ जन-जन को मिले इसके लिए बुध कैबिनेट के सदस्यों को युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि दुष्प्रचार को समाप्त करना है। समाज में अमन और चैन तथा समरसता बनी रहे इसके लिए बूथ कैबिनेट के सदस्य घर घर जाकर जनता के सुख-दुख को देखेंगे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में 5 से 10 सदस्य होंगे जिसमें 2 महिलाएं होंगी कैबिनेट के दो दो सदस्य बीस घर की जिम्मेदारी लेंगे ।
सरकार के लिए सभी एक सामान
वही, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि अरबपति हो या मजदूर सभी धर्म के लोगों के जन्म से मरण तक सबको सरकार लाभ दे रही है। नीतीश कुमार जी की देन है हमारी पार्टी के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके आह्वान पर नशा मुक्ति दहेज उन्मूलन के लिए मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया था जो सफल हुआ। आज जल जीवन हरियाली योजना के तहत जल संरक्षण करने के लिए 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने का संकल्प हम सभी को लेना है और मानव श्रृंखला बनाकर समाज को एक नई दिशा देनी है। उन्होंने कहा कि अवधेश राम हरसिद्धि के एक नए उम्मीदवार के रूप में आ रहे हैं, यहां की जनता इनको अपना साथ देकर उनके कार्यों को सफल बनाएंगे ।
मुख्यमंत्री ने राज्य को आगे बढ़ाया
वहीं, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जी की सरकार ने बिहार की जनता को सड़क बिजली अस्पताल विद्यालय भवन शिक्षक छात्रों को छात्रवृत्ति पोशाक साइकिल 50% महिलाओं को आरक्षण देकर बिहार को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। आज नितीश कुमार जी की ही देन है कि हर जगह आसानी से खाद मिल रही है जिस मदरसा शिक्षक को लालू प्रसाद की सरकार में 17 सौ वेतन मिलता था। आज नीतीश कुमार जी उन्हें 35000 से 70 हजार तक वेतन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उनके कार्यों को जन जन तक पहुंचा कर पुनः उन्हें मुख्यमंत्री बनाना है। वही जिला अध्यक्ष भुवन पटेल ने कहा कि शराबबंदी नीतीश कुमार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है, इससे भले ही राजस्व की हानि हुई है पर समाज में काफी सुधार हुआ है, अब 2020 की विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है हरसिद्धि के सीट जदयू की रही है, हमारी मांग है यह सीट जदयू को मिले और अवधेश राम यहां के उम्मीदवार बने, यहां की जनता उन्हें जीता कर सरकार में भेजें ।
