19 मार्च को कल्याण विगहा ओपी में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद सिमरी बख्तियारपुर से पदस्थापित अजित कुमार को गिरफ्तार किया

नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-

पिछले 19 मार्च को कल्याण विगहा ओपी में युवक की गोली मारकर हत्या कर शव को खंदे में फेंक दिया था।घटना के बाद पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई थी।पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से इस घटना में शामिल अजित कुमार उर्फ़ विपिन को सिमरी बख्तियारपुर से गिरफ्तार किया।अजित कुमारगोआ में सीआईएसएफ के पद पर पदस्थापित है। पूछताछ के दौरान घटना को स्वीकार करते हुए अजित कुमार ने बताया कि मृतक विनय कुमार की पत्नी जो कि मोतिहारी में जिला बल में सिपाही के पद पर कार्यरत है और अजित कुमार व विनय कुमार के बीच गहरी दोस्ती भी थी।गहरी दोस्ती के कारण मृतक विनय कुमार के घर अजित कुमार का आना जाना लगा रहता था।इसी बीच दोनो के बीच बढ़ती नजदीकी को देखते हुए विनय कुमार ने अजीत कुमार को घर आने से मना किया।इसके कारण अक्सर पति पत्नी के बीच कहासुनी भी हुई।अन्ततःविनय कुमार को रास्ते से हटाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया और अजीत कुमार के द्वारा बड़े ही नाटकीय ढंग से विनय कुमार की गोली मारकर हत्या कर उसके शव को खन्धे में भेज दिया।प्रथम दृष्टया में मामला एक तरफा प्यार का प्रतीत हो रहा है।फिलहाल पुलिस घटना में शामिल सीआईएसएफ के जवान अजित कुमार उर्फ विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *