बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले जिले के सभी प्रखंड इकाई के गांव कस्बा नगर गली मोहल्ला आदि में द्वार द्वार घूम घूम कर हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने कोरोनावायरस जागरूकता अभियान चलाकर आमजनों को जागरूक किया तथा नालंदा सिविल सर्जन श्री राम सिंह के द्वारा बताए गए कोरोना वायरस के संबंध में लक्षण, बचाव व परहेज आदि अन्य प्राप्त जानकारियो को व्यापक रूप से आमजनों के बीच गीत संगीत, नुक्कड़ नाटक, आदि गतिविधि से प्रचार प्रसार किया साथ ही अपने वाजिब मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया तथा नियोजनबाद से मुक्ति एवं शिक्षा में सुधार के लिए आम आवाम को आगे आने की अपील की। समन्वय समिति के नालंदा इकाई के संयोजक राणा रणजीत कुमार एवं अध्यक्ष मंडल सदस्य संजीत कुमार शर्मा रौशन कुमार, मदन कुमार, प्रकाश चंद, कुमार अमिताभ, प्रियरंजन समेत दर्जनों हड़तालियों द्वारा कोरोनावायरस जन जागरूकता अभियान जिला मुख्यालय बिहारशरीफ अवस्थित साठोपुर व देवी सराय मोड़ पर चलाया गया। नेताओं ने एक स्वर में संयुक्त रूप से कहा कि एक तरफ जहां सूबे बिहार के लाखों शिक्षक आम जनों के साथ मिलकर कोरोना भगाओ अवाम बचाओ ,अभियान चलाकर आमजनों के बीच कोरोना वायरस के संबंध में लक्षण, बचाव एवं परहेज आदि संबंधी मुख्य जानकारियां देकर कोरोनावायरस से भयमुक्त करने का काम कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर 12 करोड़ जनता के रहनुमाओं व फिक्रमंद लोग कोरोनावायरस के डर से विधानसभा में बैठने से भी कतरा व घबरा रहे हैं जो बेहद चिंताजनक है क्योंकि सूबे बिहार में सरकारी दावे के मुताबिक एक भी कोरोनावायरस पॉजिटिव व्यक्ति नहीं है वावजूद एक ही मूल्यांकन केन्द्र पर सैकड़ों परीक्षकों आदि को मूल्यांकन कार्य में लगाकर उनको मरने के लिए छोड़ दिया जो दुर्भाग्यपूर्ण व चिंताजनक इसको लेकर समन्वय समिति नालंदा द्वारा परीक्षा समिति एवं सक्षम पदाधिकारियों से अनुरोध भी किया गया है परंतु अभी तक कोई पहल नहीं हुआ है। उधर दूसरी ओर जिले के
विभिन्न प्रखंडों के हड़ताली नियोजित शिक्षकों के द्वारा पुराने शिक्षकों की भांति समान वेतन ,राज्य कर्मी की दर्जा समेत असंवैधानिक कार्रवाई के खिलाफ शिक्षा बचाओ बिहार बचाओ एवं हस्ताक्षर अभियान चलाए गए इसके अतिरिक्त
कोरोनावायरस जन जागरूकता अभियान को निम्न प्रखंडों में नेतृत्व मंडल द्वारा चलाया गया वो है।
कराययपरशुराय में विनोद कुमार,मिरनाल कुमार ।
हिलसा में तारकनाथ जयसवाल, अजित कुमार,।
एकंगरसराय में शशिकांत वर्मा,सुनील कुमार,
इस्लामपुर में सूचित कुमार, अशीष कुमार ओमप्रकाश कुमार
थरथरी में धनंजय कुमार।, मुकेश कुमार
चण्डी में शैलेन्द्र कुमार सिंह, जन्मजय कुमार शाही, सुधांशु कुमार।
नगरनौसा – सत्यनारायण प्रसाद, दिनेश कुमार
हरनौत में सुनील कुमार, रविशंकर पाण्डेय,रूपा कुमारी।
सरमेरा में सचिदानंद प्रसाद, विनोद तांती,।
बिंद – विकेश कुमार, सुशील कुमार, कौशलेंद्र कुमार
नूरसराय में धर्मेन्द्र कुमार
रहुई में रविकांत, आतिया प्रवीण, संजीव कुमार,
राजगीर में अति उत्तम कुमार, अनीश कुमार,निशिकांत, राजेश कुमार,
सिलाव में नवीन कुमार सिंह, रौशन कुमार।
परवलपुर में मुकेश कुमार, पंकज कुमार
,अखिलेश कुमार, सुबोध कुमार
,वेन में रौशन कुमार, जितेंद्र कुमार, रामाधीन,राजीव रंजन
,कौशलेन्द्र कुमार,।
अस्थावां मे सूर्यकांत सिंह कांत, अमरेश सिंह,
कतरीसराय में शम्भू शरण सिंह, मनोज़ कुमार, रंजीत कुमार,आशीष कुमार
गिरियक में जितेंद्र कुमार सिंह राकेश कुमार,
सहित सभी प्रखंडों पर सैकड़ों हड़ताली शिक्षक शिक्षिकाओं व पुस्तकालयाध्यक्षों ने जमकर सरकार के शिक्षा शिक्षक व शिक्षार्थी नीतियों की भर्त्सना की। मौके पर, अजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार,सनोज कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, अभिषेक कुमार पाण्डेय, कौशल किशोर आदि ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित किए।