नालंदा-कोरोना वायरस को लेकर सिविल सर्जन से मिले जिले के हड़ताली नियोजित शिक्षक।

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति नालंदा इकाई के अध्यक्ष मंडल सदस्य संजीत कुमार शर्मा , रौशन कुमार,मदन कुमार, कुमार अमिताभ के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सदर अस्पताल बिहारशरीफ के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा ।
मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने शिक्षकों को कोरोना वायरस से बचाव व सतर्कता एवं परहेज आदि संबंधी मुख्य जानकारियां प्रदान किया साथ ही समन्वय समिति प्रदेश इकाई व जिला इकाई के द्वारा कोरोना वायरस जागरूकता अभियान चलाकर आमजनों को कोरोना वायरस से निर्भीक बनाने की पहल को सराहनीय कदम बताया।
मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने कोरोनावायरस के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति को लगातार छिक आना,खांसी होना,सिर दर्द होना, बुखार रखना, सांस लेने में दिक्कत होना, आदि लक्षण होने पर निर्भीक होकर नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच कराने के सन्दर्भ में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कोरोनावायरस से बचाव के लिए हाथों को बार बार साबुन से धोएं,या सेनिटाइजर आदि का इस्तेमाल करें, खांसते और छीकते वक्त टिसु पेपर या अपने बांह,बाजू का इस्तेमाल करें ,खुले खाद्य पदार्थों से परहेज़ करें,संक्रमित लोगों से एक मीटर की दूरी सहानुभूतिपूर्वक रखें,हाथ मिलाने के बजाय नमस्कार करें आदि दर्जनों महत्वपूर्ण जानकारियां दी। वहीं सभी प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों ने 29 वें दिन भी मांगों के समर्थन एवं असंवैधानिक कार्रवाई के खिलाफ सरकार के शिक्षा, शिक्षक व शिक्षार्थी नीति की जमकर भर्त्सना करते हुए कोरोनावायरस से संबंधित जन-जागरूकता अभियान चलाकर हड़ताल में डटे रहे।
मौके पर विनायक लोहानी, धर्मवीर कुमार सिन्हा,के के ब्रह्मचारी, अविनाश भारती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *