नालंदा: तालाब किनारे खेलने के दौरान तीन बच्चियों की डूबने से मौत

नालंदा: तालाब किनारे खेलने के दौरान तीन बच्चियों की डूबने से मौतघटना के बारे में बताया जाता है कि तीनों अलग-अलग परिवार के हैं और तालाब किनारे खेल रहे थे बिहार के नालंदा में तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई है. घटना जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पितांबरपुर गांव की है. जानकारी के मुताबिक, तालाब किनारे खेलने के दौरान तीन बच्चियों की गहरे पानी में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई है.

अलग-अलग परिवार के हैं तीनों मृतक
घटना के बारे में बताया जाता है कि तीनों अलग-अलग परिवार के हैं और तालाब किनारे खेल रहे थे. इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच शव को तालाब से बाहर निकाल अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच कर रही है.

फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का हाल रो-रोकर बुरा हो गया है. मृतकों की पहचान गांव के ही राजेश पासवान की बेटी सुप्रिया कुमारी (5 साल), राकेश पासवान की बेटी ज्योति कुमारी (5 साल) और राहुल पासवान की बेटी राधा कुमारी (5 साल) के रूप में की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *