अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कल ब्रिटेन जाने वाला एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया था। इस विमान क्रैश होने के बाद यह पता लगाने की कोशिश की जा रही थी कि आखिर इतना बड़ा हादशा कैसे हुआ? आखिर विमान उड़ते ही कैश क्रैश हो गया? अब इसका पता चल जाएगा? दरअसल, गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने अहमदाबाद एअरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान के मलबे से ब्लैक बॉक्स (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर, DVR) बरामद कर लिया है। अब इस ब्लॉक बॉक्स की मदद से बोइंग 787 ड्रीमलाइनर क्यों क्रैश हुआ इसकी जानकारी मिल पाएगी। आइए जानते हैं कि क्या होता ब्लैक बॉक्स?
क्या होता है ब्लैक बॉक्स?
Black Box हवाई जहाज़ों में इस्तेमाल होने वाला वह उपकरण होता है जो उड़ान से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा और कॉकपिट की बातचीत को रिकॉर्ड करता है।
इसमें दो मुख्य उपकरण होते हैं:
Flight Data Recorder (FDR) – यह विमान की गति, ऊँचाई, दिशा, इंजन की स्थिति आदि रिकॉर्ड करता है।
Cockpit Voice Recorder (CVR) – यह पायलटों की बातचीत और कॉकपिट की आवाजें रिकॉर्ड करता है।
- विमान क्रैश होने पर ब्लैक बॉक्स दुर्घटना के कारणों की जांच में मदद करता है।
- इसका इस्तेमाल 1950 के दशक से शुरू हुआ था।
इसके अविष्कार का श्रेय डेविड वॉरेन नामक वैज्ञानिक को दिया जाता है।
ब्लैक बॉक्स को प्लेन के सबसे पिछले भाग में लगाया जाता है।
एक सामान्य ब्लैक बॉक्स का वजन करीब 4.5 किलो का होता है।







