India vs England 1st Test, Day 5, Live Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा पहला टेस्ट मैच रोमाचंक दौर में पहुंच गया है। भारत को जीत के लिए इंग्लैंड के 6 बल्लेवाजों के विकेट चाहिए। वहीं इंग्लैंड को जीत के लिए अभी 102 रनों की जरूरत है। शार्दुल ठाकुर द्वारा दो गेंदों पर दो विकेट लेने से भारत के इस मैच में वापसी हुई है। शार्दुल ने लगातार गेंदों पर बेन डकेट और हैरी ब्रूक को आउट किया, जिससे इंग्लैंड के चार विकेट गिर गए। इंग्लैंड ने 58 ओवर में 269/4 रन बना लिए हैं, जिसमें बेन स्टोक्स और जो रूट क्रीज पर हैं, उन्हें जीत के लिए अभी भी 102 रन की जरूरत है। 371 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए, इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट और जैक क्रॉली ने 188 रनों की साझेदारी की, इससे पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रॉली और ओली पोप को जल्दी-जल्दी आउट करके भारत को राहत दी। डकेट सिर्फ 1 रन से शानदार 150 रन बनाने से चूक गए।
भारत को मैच जीतना है तो विकेट लेने होंगे
अगर भारत को यह मैच जीतना है तो उसे इंग्लैंड के सभी बल्लेबाजों को आउट करना होगा। वहीं, इंग्लैंड अब इसस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा। आज पांचवां दिन का खेल चल रहा है। ऐसे में मैच ड्रा होने की उम्मीद नहीं है। मैच का रिजल्ट आने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि कौन मैच जितेगा।
126 सालों में सिर्फ 2 बार हुआ ऐसा
इंग्लैंड के लिए चीजें आसान होंगी या नहीं ये उसके खुद के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड और मौजूदा प्रदर्शन पर तो निर्भर करेगा ही, साथ ही भारत के अगले-पिछले प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा। टीम इंडिया की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में 350 या उससे ज्यादा रन को डिफेंड करते हुए उसे बस एक मैच में हार मिली है। भारत ने अब तक 59 ऐसे टेस्ट खेले हैं, जिसमें वो 350 प्लस रन डिफेंड करने उतरी है। उन 59 टेस्ट में उसने 42 जीते हैं, जबकि सिर्फ 1 में उसे हार मिली है। वहीं ऐसे 16 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। लीड्स के मैदान के 126 सालों का इतिहास देखें तो वहां पर अब तक सिर्फ 2 बार ही 350 प्लस टारगेट चेज हुआ है। ऐसा पहली बार 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ ही किया था, जब उसने 404 रन बना दिए थे। और फिर 2019 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन चेज किए थे।
India vs England: 1st Test, Day 5: रोचक हुआ मुकाबला, हार-जीत के बीच 6 विकेट का फासला