अभय शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भरा पर्चा: नामांकन के बाद बोले, सभी दलों में दलदल है, सबसे अच्छा निर्दल है - Post2Pillar

अभय शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भरा पर्चा: नामांकन के बाद बोले, सभी दलों में दलदल है, सबसे अच्छा निर्दल है

पटना : कुम्हरार विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अभय कुमार शर्मा ने शुक्रवार के दिन अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, नौजवान समर्थन में मौजूद थे। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद अभय कुमार शर्मा ने कहा कि अब तक मेरा जीवन सार्वजनिक कार्यों के लिए समर्पित रहा है। वार्ड नंबर 44 के हर लोग मुझसे परिचित हैं। मुझे किसी दल की जरूरत नहीं लगी। क्योंकि सभी पार्टियां दलदल में फंसी हैं। कुम्हरार की जनता इसबार मुझे मौका देगी। मैं सब से एक ही स्लोगन बोलते चल रहा हूं, “सभी दलों में दलदल है, सबसे अच्छा निर्दल है।”

मनभेद को भुलाकर एक होने की जरूरत:

जितने भी मेरे चाहने वाले परिचित लोग हैं, उन सब से यहीं अपील है कि मनभेद को भुलाकर कुम्हरार के भाईयों को एक होने की जरूरत है। सभी दलों ने अपने अपने कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। कुछ बाहरी लोग भी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में आपका बेटा भाई अभय कुमार शर्मा आपके साथ रहने वाला है। एक मौका देकर देखिए पूरे क्षेत्र का ऐसा विकास होगा, जो बीजेपी अपने पूरे शासनकाल में नहीं कर पाई।

मेरे प्रचार मेरी जनता है:

लाउन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई किसी से नहीं है। दूर दूर तक कोई टक्कर में नहीं है। जातिगत आधार और सामाजिक आधार पर भी मैं फिट हूं। कुम्हरार के लिए कोई नया नहीं हूं। यहीं के गलियों में जवानी गुजरी है और गुजर रही है। मेरे प्रचार मेरी जनता है। आज हजारों समर्थक नॉमिनेशन में आए, इन सबका आभार है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता मुझे इसबार जरूर मौका देगी। अभय शर्मा वैसा व्यक्ति है, जो चुनाव के बाद भी अपने लोगों से मिलता जुलता रहेगी। जबकि दूसरे ऐसे पैराशूट कैंडिडेट्स हैं, जो मार्केट से चुनाव के बाद गायब हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *