अदालत के आदेश की खुली अवहेलना, सील मॉल के गेट पर लगा बोर्ड– '2 से 3 दिन में फिर खुलेगा' - Post2Pillar

अदालत के आदेश की खुली अवहेलना, सील मॉल के गेट पर लगा बोर्ड– ‘2 से 3 दिन में फिर खुलेगा’

मॉल के एंट्री पर लगा नोटिस बोर्ड

हरियाणा के नारनौल में महेंद्रगढ़ रोड पर बने लाजपत यादव के सील मॉल पर नया विवाद पैदा हो गया है। लाजपत यादव ने कोर्ट ऑर्डर को ठेंगा दिखाते हुए सील मॉल पर बोर्ड लगा दिया है कि 2 से 3 दिन में यह मॉल फिर खुल जाएगा। यूं कहें तो कानून को ठेंगा दिखाते हुए या कोर्ट ऑर्डर की धज्जियां उड़ाते हुए यह बोर्ड लगाया गया है।

बता दें कि रोडवेज के पूर्व जीम का मॉल बिना चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) की परमिशन के चल रहा है। 2 साल का वक्त देने के बाद भी लैंड यूज चेंज नहीं किया गया। इसके बाद कोर्ट ने मॉडल सील करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद नगर परिषद ने 7 नवंबर को मॉल को सील कर दिया। चार मंजिला यह मॉल 2 हजार वर्गगज में बना हुआ है। हालांकि, उन्होंने फिर दंबई दिखाते हुए अपनी ओर से मॉल को फिर से खोलने की बोर्ड लगा दिया है।

पहले भी किया गया था मॉल को सील

नगर परिषद के EO सुशील कुमार के अनुसार, इस मॉल को पहले भी सील किया गया था, जिसके बाद मॉल के मालिक ने कोर्ट का सहारा लिया था। कोर्ट ने मालिक को 2 साल का समय देकर इसकी CLU लेने के लिए कहा था। मगर, निर्धारित समय में मॉल के मालिक ने CLU नहीं ली। जिसके कारण इनको 208 का नोटिस देकर कार्रवाई की गई।

मॉल का बिल्डिंग प्लान और सीएलयू पास नहीं

ईओ ईओ सुशील कुमार ने बताया कि मॉल का बिल्डिंग प्लान और सीएलयू पास नहीं है। इसके चलते मॉल को सील किया गया है। इससे पहले कोर्ट ने मॉल के मालिक को दो साल का वक्त दिया था। 4 नवंबर को यह मोहलत खत्म हो चुकी है। 5 नवंबर को नोटिस भी जारी कर दिया गया था। इसके बाद म्यूनिसिपल एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *