मसौढ़ी में खुला फिजियोथेरेपी क्लीनिक, कम खर्च में करा पाएंगे बेहतर इलाज - Post2Pillar

मसौढ़ी में खुला फिजियोथेरेपी क्लीनिक, कम खर्च में करा पाएंगे बेहतर इलाज

Physiotherapy clinic opened in Masaurhi, better treatment will be available at low cost

मसौढ़ी। बदलते जीवन शैली में मोबाइल और कंप्यूटर के इस्तेमाल ने न केवल शहरों के ही लोगों बल्कि गांव के भी लोग भी गर्दन दर्द, चक्कर, कूल्हों में दर्द, पीठ दर्द, पैरों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द जैसी कई बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे है। इसी को देखते हुए मसौढ़ी में एक फिजियोथेरेपी क्लीनिक खोला गया है। क्लीनिक में उन्नत स्तर की फिजियोथेरेपी सुविधाएं मिलेंगी।

कहां खोला गया क्लीनिक

ऐसी परेशानियों को देखते हुए मसौढ़ी में डॉ. गुप्ता नेत्र चिकित्सालय प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक नवीतनम क्लीनिक का उद्घाटन मसौढ़ी के गंगा चक मालिकाना मोहल्ले में किया गया है। ये क्लीनिक मसौढ़ी रेलवे क्रॉसिंग गंगा चक मालिकाना अवस्थित है।

इस क्लिनिक में गरीब और असहाय लोगों को भी कम खर्चे में फिजियोथैरेपी सुविधा उपलब्ध कराएंगे। क्लीनिक का उद्घाटन विधिवत तरीके से श्रीमती चूल देवी द्वारा फीता काटकर किया गया। उक्त अवसर पर डॉ गुप्ता नेत्र चिकित्सालय प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर डॉ राकेश कुमार गुप्ता था डॉ रितेश कुमार , डॉ राजीव कुमार , श्रीमती सुरुचि देवी , श्रीमती कल्पना देवी, श्रीमती काजल देवी,रितिका मुस्कान , रणवीर राज ,राजवीर राज के साथ अन्य उपस्थित रहे।

आधुनिक मशीनों से होगी फिजियोथेरेपी

इस फिजियोथेरेपी सेंटर में मरीजों का इलाज आधुनिक मशीनों के द्वारा किया जाएगा। अभी मरीजों को फिजियोथेरेपी के​ लिए पटना जाना होता था। मरीजों को सहूलियत के लिए यह फिजियोथेरेपी सेंटर का संचालन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *