तेज धूप में घर से बाहर जा रहे हैं तो इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल, वरना डॉक्टर के चक्कर लग सकते हैं! - Post2Pillar

तेज धूप में घर से बाहर जा रहे हैं तो इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल, वरना डॉक्टर के चक्कर लग सकते हैं!

Protect yourself in this summer

देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। तेज घूप से लोगों का बुरा हाल है। कई राज्यों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अगर आप जरूरी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं तो कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है। ऐसा कर आप हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और त्वचा संबंधी परेशानियों से बच सकते हैं। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो डॉक्टर के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।

पानी की बोलत साथ रखें

अगर आप घर से निकल रहे हैं तो अपने साथ एक पानी की बोतल जरूर रखें। थोड़े–थोड़े समय पर पानी पीते रहे। हो सके तो नींबू पानी या ORS भी लें। दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं।

सिर और त्वचा को ढककर रखें

धूप में बाहर निकलें तो अपने सिर और त्वचा को ढककर जरूर रखें। घूप से बचने के लिए छाता, टोपी, गमछा/स्कार्फ आदि का इस्तेमाल करें। सूरज की किरणें सीधे सिर पर पड़ने से हीट स्ट्रोक हो सकता है। इसलिए सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल ज़रूर करें।

हल्के और ढीले कपड़े पहनें

गर्मी में कोशिश करें की आपके कपड़े हल्के और ढील हों। कॉटन का इस्तेमाल सबसे बेस्ट होगा। टाइट, सिंथेटिक या काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। हल्के जूते या चप्पल पहनें ताकि पसीना जल्दी सूख सके।

हल्का भोजन करें

गर्मी में हल्का और लिक्विड भोजन करें। बाहर निकलने से पहले भारी भोजन (जैसे तला-भुना, मांसाहार) ना करें। फल, दही, छाछ, खीरा, तरबूज जैसे ठंडक देने वाले पदार्थ खाएं।

अगर ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें

  • बार-बार चक्कर आना
  • सिर दर्द या तेज बुखार
  • उल्टी या जी मिचलाना
  • बहुत ज्यादा पसीना या पसीना बिल्कुल ना आना
  • शरीर में कमजोरी या बेहोशी जैसा महसूस होना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *