नई दिल्ली। नई तकनीकों से ब्लड कैंसर का इलाज अब बहुत आसान हो गया है। धर्मशिला नारायणा अस्पताल के डाक्टरों का यह कहना है। आज एक विशेष मीडिया संवाद का आयोजन किया, जिसमें बच्चों में होने वाले कैंसर और खून से जुडी दूसरी समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल होने वाली पद्धतियों और तकनीकों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में धर्मशिला नारायणा अस्पताल के विशेषज्ञों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इम्यूनोथेरेपी, CAR-T सेल थेरेपी और उन्नत बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) तकनीकों जैसी नई विधियां किस प्रकार देश में बाल कैंसर उपचार की दिशा बदल रही हैं।
बच्चों में बल्ड कैंसर के मामले तेजी से बढ़ें
उल्लेखनीय है की भारत में लगभग 40 प्रतिशत बाल कैंसर मामलों में ब्लड कैंसर शामिल होता है, जो बच्चों के लिए सबसे गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। विशेषज्ञों ने समय पर पहचान, जागरूकता और अन्य बाल कैंसरों के साथ-साथ ऐसे कैंसर के उच्च उपचार-सफलता दर के बारे में समाज को जागरूक करने पर बल दिया।
इस मौके पर नारायणा हेल्थ में ऑन्कोलॉजी कॉलेजियम के वाइस चेयरमैन डॉ सुनील भट्ट ने उन्नत ट्रांसप्लांट तकनीकों और अपने व्यापक अनुभव को साझा करते हुए कहा, ‘ मेरा फोकस थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, ल्यूकेमिया और अन्य बाल कैंसरों से पीड़ित बच्चों के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट पर है। साथ ही CAR-T सेल थेरेपी का उपयोग उन मामलों के उपचार में होता है जहां बीमारी बार-बार वापस आती है या फिर वह सामान्य उपचार से निदान की तरफ नहीं बढ़ती।’ डॉ भट्ट ने आगे कहा, ‘मैंने अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित 2,500 बच्चों से अधिक का इलाज बोन मैरो ट्रांसप्लांट तकनीक से किया है जो आज स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। इसके अलावा, अब हम हैप्लो-आईडेंटिकल या हाफ-मैच्ड ट्रांसप्लांट भी सफलतापूर्वक कर रहे हैं। ये नई तकनीकें उपचार को बच्चों के लिए सुरक्षित और अधिक प्रभावी बना रही हैं।’
धर्मशिला में जटिल मामलों का सफल इलाज किया गया
इसी मौके पर धर्मशिला नारायणा अस्पताल में पीडियाट्रिक हीमेटोलॉजी, ऑन्कोलॉजी एवं बीएमटी विभाग की सीनियर कंसलटेंट डॉ मेघा सरोहा ने कहा, ‘धर्मशिला नारायणा ने कैंसर और ब्लड कैंसर के अनेक बेहद जटिल मामलों का सफल इलाज किया है। ऐसा अस्पताल की उन्नत चिकित्सीय तकनीकों से संभव हुआ है। इसके साथ ही हमारा उद्देश्य केवल रोग-निवारण नहीं, बल्कि बच्चों और उनके परिवारों को उपचार यात्रा के दौरान समग्र रूप से स्वस्थ बनाए रखना है।’
धर्मशिला नारायणा अस्पताल में पेडिअट्रिक हीमेटोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट की अत्याधुनिक सुविधाएं है जिसके माध्यम से विभिन्न तरह के ब्लड कैंसर का इलाज किया जा रहा है, जिससे बच्चों की जीवित रहने की दर और जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।