नारदीगंज निवासी सशस्त्र सीमा बल के इंस्पेक्टर ने नारदीगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना कांड संख्या 37/20 के तहत कराया प्राथमिकी दर्ज पुलिस कर रही मामले की जांच, नवादा जिले में साइबर क्राइम गिरोह सक्रिय इस तरह है कि आपकी लापरवाही बरतने पर आपके एटीएम से आपकी गाढ़ी कमाई को मिनट में खाली करने में महीने सालों की कमाई सेकंड में उड़ा ले रहे हैं इसी कड़ी में कोई आम जनता नहीं बल्कि एक सशस्त्र सीमा बल में तैनात इंस्पेक्टर राजीव नयन पिता ललन सिंह नवादा नारदीगंज निवासी जो सिक्किम में सशस्त्र सीमा बल में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं बीते 17 जनवरी को पत्नी के डिलीवरी होने के उपरांत राजीव नयन नारदीगंज अपने घर आए थे इसी बीच इंस्पेक्टर ने 17 जनवरी को राजगीर ड्यूक शोरूम से ₹2000 की मार्केटिंग एटीएम स्वीप कर खरीदारी की उसी दिन हैकर ने उनके डिटेल हैक कर लिया उसके बाद अलग-अलग दिनों में अन्य बैंकों और स्थानों में ₹261000 की अवैध निकासी कर लिया गौरतलब है कि पुलिस इंस्पेक्टर राजीव नयन अपनी पत्नी के डिलीवरी के दौरान नवादा नारदीगंज में अति व्यस्त हो गए थे मोबाइल पर पैसे निकासी का मैसेज पढ़ भी नहीं पाए एक सप्ताह दस दिन बीतने के बाद मैसेज देखा तो एटीएम खाली हो गया था मैसेज देख वह अवाक रह गए फिर उन्होंने लिखित शिकायत नारदीगंज थाना प्रभारी को दी थाना प्रभारी मोहन कुमार 37/20 के तहत धारा 379/420 के तहत अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है लेकिन सफलता प्राप्त नहीं हुई है पुलिस इंस्पेक्टर ने सिक्किम से दूरभाष पर जानकारी लेते हुए बताया कि नवादा पुलिस अधीक्षक से आग्रह कर लिखित शिकायत कर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है |
