नालंदा से शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट
नालन्दा जिला प्रशासन के द्वारा जिले में कई आसोलेशन सेंटर वनाकर कोरोना संदिग्घ लोगों को आइसोलेट करने का व्यवस्था होटल एवं अस्पताल में किया गया है।इसी क्रम में नालन्दा थानां क्षेत्र के नालन्दा मोड़ समीप नालन्दा गेस्ट हाउस होटल को भी जिला प्रशासन के द्वारा आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है।मंगलवार के दिन प्रशादन के द्वारा 5 संदिग्ध को इस होटल में आइसोलेट करने के लिये लाया गया।जैसे ही आसपास के ग्रामीनो को इस बात की जानकारी मिली ,सैकड़ों की संख्या में महिलाओं जी झुंड आकर विरोध करने लगी।जिसे समझाने के लिये एसडीओ संजय कुमार उक्त स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किये,लेकिन उग्र भीड़ ने बदतमीजी से पेश आते हुए प्रशासन पर रोड़ेबाजी और हुड़दंग मचाने लगा।जिसके बाद देखते ही देखते पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।वरीय पुलिस अधिकारी,पदाधिकारी डीएसपी सहित थानां अध्यक्ष व पुलिस पहुंचकर विरोध कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।सभी लोगों को उसी होटल में बना सेंटर में कड़ी सुरक्षा के वीच रखा गया है।
सूत्रों की हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार कई लोगों को पुलुस लॉक डाउन उलंघन के मामले में ग्रिफ्तार भी किया है।
हालांकि घटना के बारे अधिकारियों से सम्पर्क करने पर कोई भी जानकारी नही दी गयी।