नालंदा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-

पिछले 2 अप्रैल को नालंदा थाना क्षेत्र के इलाके के ककैला गांव निवासी जीपेश कुमार का अचानक गायब होने की सूचना घर वालों को मिलती है । जिसके बाद घरवालों के द्वारा लगातार गायब जीपेश कुमार की खोजबीन की जाती है। काफी खोजबीन के बाद जब युवक का पता नहीं चलता है तो परिजनों के द्वारा 4 अप्रैल को नालंदा थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया जाता है।आवेदन के कुछ दिन बाद युवक के परिजनों को जिपेश की हत्या की खबर गया जिले से मिलती है।परिजनों के मुताबिक युवक जिपेश कुमार का गया जिले के किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह अपनी प्रेमिका से मिलने मोटरसाइकिल से गया जिले चला गया था। किसी तरह इस बात की भनक प्रेमिका के घरवालों को लग गई इसके बाद प्रेमिका के परिजनों के द्वारा जिपेश कुमार की पीट-पीटकर अधमरा कर उसकी गला दबाकर हत्या करके उसके शव को गया जिले के श्रेण खंधा स्थित कुएं में फेंक दिया जाता है। परिजनों के अनुसार जीपेश कुमार के साथ बड़ी ही क्रूरता के साथ उसकी हत्या की गई है। मृतक का मोटरसाइकिल भी गया पुलिस के द्वारा बरामद की गई है। फिलहाल कागजी कार्रवाई के बाद परिजनों ने शव अपने साथ लेकर अपने पैतृक गांव का ककैला गांव पहुंची। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।