नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-
पूर्ण लॉकडॉउन के दौरान भी नालंदा जिले में अपराधी
बेखौफ दिखाई दे रहे हैं तभी तो हर छोटी से छोटी विवाद को लेकर गोली चलाना और गोली मारना इन के लिए बहुत ही छोटी सी बात हो गई है। ताजा मामला हरनौत थाना क्षेत्र इलाके के फलहनवा गांव की है जहां महज नाले के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिछले अच्छे महीनों से रईस यादव और लाल बहादुर यादव के बीच नाले का विवाद चल रहा था आज उसे विवाद को लेकर दोनों के परिजनों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी कहासुनी के दौरान रईस यादव और भालू यादव ने लाल बहादुर यादव के पुत्र नवरत्न कुमार पर गोलियां चला दी। जिससे एक गोली युवक के सीने में जा लगी।इनलोगो के द्वारा कुल दो राउंड गोली चलाई गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस काफी देर तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में अपने घायल पुत्र को इलाज के लिए बिहारशरीफ अस्पताल में भर्ती कराया गया।






