नालंदा से राकेश कुमार की रिपोर्ट :– बिहार शरीफ कोरई पंचायत के महानंदपुर राजद नेता देवी लाल यादव के द्वारा बिकलांग, विधवा एवं वैसे परिवार को जिन्हे एक दिन का खाना का समाग्री के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ता है, वैसे कुछ परिवारों को अपने स्तर से पाँच kg चावल, एवं 1 kg दाल ,साबुन और माक्स 150 घरों को देवी लाल यादव सहयोग किया,आपलोगों से भी आग्रह है की लॉक डाउन के समय मे गरीब परिवार जो आपके नजर मै है, जरूर सहयोग करने की प्रार्थना करते है, आपका सहयोग किसी को भूख मिटा सकता है.भाई देवी लाल यादव ने बताया कि इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान आप सभी घर में ही रहे। अगर घर से निकले भी तो मास्क का उपयोग जरूर करें। खासकर आप सभी से अपील है कि आप सभी सामाजिक दूरी भी बनाए रखें और एक दूसरे को इस कोरोना के प्रति जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि हमारा इस तरह का निरंतर प्रयास गरीबों के बीच चलता रहेगा।इस मौके पर टिंकल कुमार,साधु यादव,करण यादव,मुकेश यादव,विनोद यादव उपस्थित थे।






