नारी शक्ति का जश्न: लाडो बनी और रागिनी पटेल ने ‘हिम्मत महिला बैंड’ को दिया सम्मान

पटना :- पुनपुन स्थित एस.एम.डी. महाविद्यालय में ‘नारी गुंजन’ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में लाडो बनी और रागिनी पटेल ने ‘हिम्मत महिला बैंड’ और पिंक बस ड्राइवरों का सम्मान किया। इस अवसर पर वहाँ मौजूद सभी बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सभी का मन मोह लिया।

हिम्मत महिला बैंड को साड़ियाँ भेंट

रागिनी पटेल ने ‘हिम्मत महिला बैंड’ की सदस्यों को साड़ियाँ भेंट की और कहा कि उनकी हिम्मत पूरे बिहार की महिलाओं के लिए प्रेरणा है। बैंड की सदस्यों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पिंक बस ड्राइवरों को शुभकामनाएं

लाडो बनी और रागिनी पटेल ने पिंक बस ड्राइवरों का हौसला बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। इन ड्राइवरों ने अपनी जांबाजी से सभी का दिल जीत लिया।

मुख्य सचिव ने सराहा लाडो का जज्बा

बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने लाडो बनी के जज्बे की सराहना की और कहा कि वह समाज के लिए प्रेरणा हैं। पद्मश्री सुधा वर्गीज ने लाडो और रागिनी पटेल को ‘स्मृति पौधा’ भेंट किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *