वास्तु के अनुसार कर लें ये आसान उपाय, घर में कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत, रहेगी हमेशा सुख-शांति! - Post2Pillar

वास्तु के अनुसार कर लें ये आसान उपाय, घर में कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत, रहेगी हमेशा सुख-शांति!

Vastu TIPs

बहुत सारे लोगों की शिकायत रहती है कि मेहनत से कमाया पैसा भी घर में नहीं टिकता। अगर आप भी उनमें शामिल हैं जो पैसे की तंगी के शिकार हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं। हम आपको वास्तु के अनुसार कुछ उपाय बता रहे हैं। इसको फॉलो कर आप आसानी से इस बड़ी समस्या पर काबू पा सकते हैं। साथ ही आपके घर में हमेशा सुख-शांति का बास होगा। तो आइए जानते हैं कि आपको क्या करना चाहिए?

मनी प्लांट कहां लगाएं: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की उत्तर दिशा में कांच की बोतल में मनी प्लांट लगाने से घर की आर्थिक समस्या खत्म होती हैं और धन आता है। इसलिए कहीं भी मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाएं।

उत्तर दिशा में तिजोरी रखें: वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी घर की उत्तर दिशा में रखें, जहां कुबेर का वास होता है। तिजोरी में व्यापार वृद्धि यंत्र, महालक्ष्मी यंत्र, या बीसा यंत्र रखें। वास्तु के अनुसार, ये यंत्र धन आकर्षित करते हैं और तिजोरी को कभी खाली नहीं होने देते। इन यंत्रों को नियमित पूजा के साथ स्थापित करें।

लक्ष्मी-कुबेर की पूजा करें: पूजा घर में मां लक्ष्मी और कुबेर देव की मूर्ति स्थापित करें। नियमित पूजा और मंत्र जाप से घर में धन का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

जूठे बर्तन ना छोड़ें: रात में जूठे बर्तन रसोई में ना छोड़ें। वास्तु के अनुसार, यह अशुभ है और मां लक्ष्मी को नाराज करता है। रात को बर्तन धोकर ही सोएं, इससे घर में धन और सुख-शांति बनी रहती है।

घर की सफाई: गंदे घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। घर को हमेशा साफ रखें, खासकर पूर्व-उत्तर दिशा में कूड़ा ना रखें। यह दिशा मंदिर का स्थान मानी जाती है। सफाई से धन और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

दक्षिणावर्ती शंख: पूजा घर में दक्षिणावर्ती शंख रखें और नियमित पूजा में इसे बजाएं। वास्तु के अनुसार, शंख मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है और धन संबंधी परेशानियों को दूर करता है। यह समृद्धि का प्रतीक है।

सूखे फूल हटाएं: पूजा घर में सूखे या बासी फूल न रखें। वास्तु के अनुसार, ये मां लक्ष्मी को नाराज करते हैं और घर में दरिद्रता लाते हैं। रोज ताजे फूल चढ़ाएं और सूखे फूल तुरंत हटाएं।

दक्षिण-पूर्व दिशा में गेस्ट रूम नहीं बनाएं: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में गेस्ट रूम नहीं बनवाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में गेस्ट रूम होने से धन हानी हो सकती है। वास्तु के अनुसार यह दिशा धन आगमन की दिशा मानी जाती है। वास्तु के अनुसार यदि किसी घर की ढ़लान उत्तर पूर्व की दिशा में ऊंचा हो तो इससे धन के आगमन में रुकावट आती है। इसलिए ऐसा करने से भी बचें।

आलमारी उत्तर दिशा की ओर रखें: घर की आलमारी को हमेशा दक्षिण की दीवार से सटाकर रखें और इसका मुंह उत्तर दिशा की ओर रखें। इससे धन लाभ होता है। वहीं दक्षिण दिशा की ओर तिजोरी का मुंह रखने से घर में धन नहीं ठहरता है।

उत्तर-पूर्व दिशा को हमेशा साफ रखें: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए। इस जगह पर कभी डस्टबिन या भारी सामान नहीं रखना चाहिए। वास्तु में नल से लगातार पानी का टपकना अशुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि नल से पानी के टपकते रहने से आर्थिक परेशानियां होने लगती हैं।

दक्षिण-पश्चिम दिशा में शौचालय नहीं बनाएं: वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में शौचालय नहीं बनवाना चाहिए। वास्तु की मानें तो इस दिशा में शौचालय बनवाने से घर में रहने वाले लोगों की तरक्की रुक जाती है।

डिस्‍क्लेमरः यह खबर ज्योतिषाचार्य राजन उपाध्याय के मतों के आधार पर लिखी गई है। अपने जीवन में कुछ भी लागू करने से पहले अपने ज्योतिषी से इस बारे में सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *