पटना (Post2Pillar News) इनरव्हील क्लब पाटलिपुत्र के नए सत्र (2026-27) की शुरुआत आज अत्यंत गरिमामयी और सेवाभावी ढंग से हुई। नई अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा भारती के नेतृत्व में क्लब के नए कार्यकाल का शुभारंभ भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके तुरंत बाद क्लब ने पहले ही दिन समाज सेवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स कीया गया ।
किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस मशीन दीया गया ।
‘राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर राजेंद्र नगर स्थित मेडिवर्सल मात्री हॉस्पिटल में इनरव्हील क्लब पाटलिपुत्र एवं अन्य इनरव्हील क्लबों के संयुक्त तत्वावधान (Joint Project) में एक डायलिसिस मशीन प्रदान की गई । इससे गरीब व जरूरतमंद किडनी मरीजों को इलाज में बड़ी राहत मिलेगी। इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार द्वारा किया गया, जबकि संचालन पूर्व प्रेसिडेंट श्रीमती अंजू ढींगरा ने किया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट आईएसओ नीलू अरोरा, पीडीसी श्वेता सिन्हा, सेक्रेटरी नीलांजना भट्टाचार्या, ट्रेजरार सुधा बीदासरिया, आईएसओ रेखा सिंह, पीपी निशा विद्यार्थी पी पी किरण शिरोमणी, एक्जीक्यूटिव मेंबर श्रुति पाण्डेय और सीजीआर कंचन राय मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। डॉक्टर्स डे के ही अवसर पर कंकड़बाग स्थित सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में क्लब द्वारा डॉ. आर. एन. सिंह सहित कई वरिष्ठ डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह का संचालन डॉ. शोभा रानी सिंह ने किया। मौके पर उपाध्यक्ष किरण शिरोमणि, पीपीडीसी वीणा जैन और एक्जीक्यूटिव मेंबर श्रुति पांडे उपस्थित रहीं। इसके साथ ही, ‘वन महोत्सव’ के अवसर पर अनीसाबाद स्थित रेनबो होम्स में क्लब द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया, जिसका संचालन पीपी निशा विद्यार्थी ने किया।अनीसाबाद स्थित ‘रेनबो होम्स विकासरथ’ में वन दिवस के मौके पर अनाथ व गरीब बच्चों द्वारा एक ग्रीन रैली’ निकाली गई, जिसके जरिए लोगों को पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। रैली के पश्चात क्लब की ओर से बच्चों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। साथ ही, आईएसओ रेखा सिंह, श्रुति पांडे और निशा विद्यार्थी द्वारा बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए गए।
सेवा कार्यों की इसी कड़ी में ‘चार्टर अकाउंटेंट डे’ के अवसर पर क्लब की कोर कमेटी द्वारा क्लब के चार्टर अकाउंटेंट श्री जुगनु कुमार और श्री सुबोध गोयल को भी सम्मानित किया गया। क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष अपर्णा भारती ने बताया कि इनरव्हील क्लब पाटलिपुत्र अपने पूरे सत्र में समाज के हर वर्ग के उत्थान, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा।